जानिए क्या है बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का इतिहास और खासियत?

1 minute read
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

भारत में 5 अक्टूबर 2023 से क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वर्ल्ड कप शुरू हो गया है। सभी मैच भारत के विभिन्न स्टेडियमों में खेले जाएंगे। भारत के अलग-अलग शहरों में स्टेडियमों की पहचान भी अलग है। कई स्टेडियम बड़े ग्राउंड, अच्छी पिच, सुंदर वातावरण और दर्शकों के बैठने की अच्छी व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं। भारत के स्टेडियमों के बारे में कई बार एग्जाम या इंटरव्यू में पूछा जाता है, इसलिए इस ब्लाॅग में हम बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बारे में जानेंगे।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बारे में

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम भारत के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यह स्टेडियम कर्नाटक के बैंगलोर में है और यहां 40,000 दर्शकों के बैठनी की व्यवस्था है। वर्ष 2000 में BCCI ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी के लिए बैंगलोर में अपना नया सेंटर चुना था।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का इतिहास क्या है?

इस स्टेडियम की आधारशिला 1969 में रखी गई और निर्माण कार्य 1970 में शुरू हुआ था। इसे पहले कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के रूप में जाना जाता था।  एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का नाम बदलकर एम. चिन्नास्वामी मुदलियार को श्रद्धांजलि के रूप में रखा गया था। इस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 22 से 29 नवंबर 1974 को और पहला वनडे मैच 6 सितंबर 1982 को खेला गया था।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता और सुविधाएं क्या है?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता और सुविधाएं इस प्रकार बताई जा रही हैंः

  • 35,000 लोगों की बैठने की क्षमता वाला यह स्टेडियम क्रिकेट की गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
  • यह स्टेडियम 3 एंट्री प्वाइंट के साथ 16.5 एकड़ में फैला हुआ है।
  • स्टेडियम की सीमा 54 मी. X 60 मी. है।
  • स्टेडियम में 3 आउटडोर अभ्यास क्षेत्र हैं।
  • एम चिन्नास्वामी स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए घरेलू मैदान के रूप में कार्य करता है।
  • एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच अपनी गति, उछाल और बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए सहायता के लिए जानी जाती है। 
  • एम चिन्नास्वामी स्टेडियम दुनिया के सबसे हरे-भरे स्टेडियमों में से एक होने के लिए प्रसिद्ध है। 
  • एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कई यादगार क्रिकेट विश्व कप मैचों का मेजबान स्थल रहा है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कहां है?

अरुण जेटली स्टेडियम कर्नाटक के बैंगलोर में है और यह भारत के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यह स्टेडियम इतिहास के कुछ सबसे यादगार क्रिकेट मैचों का गवाह रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष श्री एम. चिन्नास्वामी के नाम पर रखा गया था। 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आगामी इवेंट

इस बार वनडे वर्ल्ड कप भारत में आयोजित हो रहा है। इस वर्ल्ड कप में 48 मैच खेले जाएंगे। भारत अपने मैच चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और अहमदाबाद में खेलेगा। वर्ल्ड कप 2023 में यहां 5 मैच खेले जाएंगे और इसके लिए स्टेडियम में कई सुधार भी किए गए हैं। 

विश्व कप 2023 – बैंगलोर में मैचों का शेड्यूल

विश्व कप 2023 – बैंगलोर में मैचों का शेड्यूल इस प्रकार हैः

  • 20 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दोपहर 2 बजे
  • 26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, दोपहर 2 बजे
  • 4 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, सुबह 10:30 बजे
  • 9 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, दोपहर 2 बजे
  • 12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड, दोपहर 2 बजे।

संबंधित आर्टिकल्स

2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा?भारतीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान कौन है?
2023 वर्ल्ड कप टीम लिस्ट में शामिल है
10 कप्तानों का स्क्वाड
बीसीसीआई का पूरा नाम क्या है?
ऑस्ट्रेलिया कितनी बार वर्ल्ड कप जीता है?2024 विश्व कप कब शुरू होगा?
2024 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा?2023 World Cup: भारत ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?
इंग्लैंड ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों की लिस्ट 
जानिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम का इतिहास और
यहां हुए मुख्य क्रिकेट इवेंट्स
जानें कितनी होती है क्रिकेट बैट की लंबाई
1975 में पहला क्रिकेट विश्व कप किसने जीता था?जानें वर्ल्ड कप मैच लिस्ट 2023 के बारे में
स्टेडियम में कितने लोग बैठ सकते हैं?जानिए क्या है नरेंद्र मोदी स्टेडियम का पुराना नाम?
जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 5?जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 6?
जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 7?जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 4
क्रिकेट को संस्कृत में क्या कहते हैं?2023 विश्व कप के पहले मुकाबले में होगा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का रनर-अप न्यूज़ीलैंड से सामना
जानिए जर्सी नंबर 1 के बारे मेंजानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 2?
जानिए उत्तर प्रदेश में कितने स्टेडियम हैं?जानिए न्यूजीलैंड में कितने स्टेडियम हैं?

FAQs

चिन्नास्वामी स्टेडियम में कितनी सीट है?

चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 35,000 मानी जाती है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम भारत में कहां स्थित है?

चिन्नास्वामी स्टेडियम भारत के राज्य कर्नाटक के शहर बैंगलोर में है।

M Chinnaswamy Stadium कहां है?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बारे में पता चला होगा। इसी तरह के स्पोर्ट्स जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*