अधीर का पर्यायवाची शब्द – Adhir Ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए अधीर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Adhir Ka Paryayvachi Shabd

Adhir Ka Paryayvachi Shabd उतावला, बेचैन, व्याकुल, धैर्यरहित, उद्विग्न, आतुर और हड़बड़िया होते हैं। यहां हम अधीर के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, अधीर के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अधीर का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां अधीर के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  • उतावला
  • बेचैन 
  • व्याकुल 
  • धैर्यरहित 
  • उद्विग्न 
  • आतुर  
  • हड़बड़िया

यह भी पढ़ें :

अधीर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

अधीर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग इस प्रकार हैं:-

  • सोहन नई टेक्नोलॉजी को सीखने के लिए हमेशा उतावला रहता है। 
  • राजेश कुछ दिनों से बेचैन रहने लगा है। 
  • अंशुल नया लैपटॉप खरीदने के लिए आतुर है। 
  • हमेशा व्याकुल रहने से मानव शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
  • सुनील हड़बड़िया प्रवृति का व्यक्ति है। 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  • अतिथि – मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  • अश्व– घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  • अधर्म- पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  • अचल – अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  • अनुपम – अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  • अमृत – मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
  • अंबा – माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  • अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  • अहंकार – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  • अंधकार – तम, अँधेरा, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।
  • अरण्य – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  • अंकुश- नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश।
  • अंतरिक्ष- खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  • अंतर्धान – गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  • अंबर- आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  • अंतर्गत – शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  • अँधेरा- तम, अंधकार, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*