Abhajya Sankhya Kise Kahate Hain: प्रिय विद्यार्थियों गणित एक महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि यह न केवल हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी होता है, बल्कि यह हमें तर्कशक्ति, समस्या सुलझाने की क्षमता, और सोचने के तरीके को भी विकसित करने में मदद करता है। बताना चाहेंगे स्कूली परीक्षाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित विषय से संबंधित प्रश्न अकसर पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख में विद्यार्थियों को अभाज्य संख्या किसे कहते हैं उदाहरण सहित (Abhajya Sankhya Kise Kahate Hain) जानकारी दी गई है।
This Blog Includes:
अभाज्य संख्या किसे कहते हैं? – Abhajya Sankhya Kise Kahate Hain
वे 1 से बड़ी (प्राकृतिक संख्याएँ), जो स्वयं और 1 के अतिरिक्त और किसी प्राकृतिक संख्या से विभाजित नहीं होतीं, उन्हें ‘अभाज्य संख्या’ (Prime Number) कहते हैं। दूसरे शब्दों में, ऐसी कोई संख्या जो केवल 1 और खुद के अलावा किसी अन्य संख्या से पूरी तरह विभाजित नहीं होती, उसे अभाज्य संख्या कहा जाता है। अभाज्य संख्या को रूढ़ संख्या भी कहा जाता है। ध्यान दें कि 1 से 100 तक कुल 25 अभाज्य संख्याएँ हैं- 2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23, 29, 31, 37, 41, 43, 47, 53, 59, 61, 67, 71, 73, 79, 83, 89, और 97।
अभाज्य संख्या की परिभाषा
अभाज्य संख्या वह प्राकृतिक संख्या है जो 1 से बड़ी होती है और जिसके केवल दो धनात्मक गुणनखंड होते हैं: 1 और वह संख्या स्वयं। बताना चाहेंगे कोई प्राकृतिक संख्या n (जहाँ n>1) अभाज्य संख्या कहलाती है यदि उसके केवल दो ही प्राकृतिक भाजक हों- 1 और n स्वयं।
यह भी पढ़ें – परवर्ती संख्या किसे कहते हैं?
अभाज्य संख्या के उदाहरण
यहाँ अभाज्य संख्या (Prime Number) के कुछ उदाहरण दिए गए हैं:-
- 2 एक अभाज्य संख्या है क्योंकि इसके केवल दो गुणनखंड हैं: 1 और 2।
- 3 एक अभाज्य संख्या है क्योंकि इसके केवल दो गुणनखंड हैं: 1 और 3।
- 4 एक अभाज्य संख्या नहीं है क्योंकि इसके तीन गुणनखंड हैं: 1, 2 और 4।
- 5 एक अभाज्य संख्या है क्योंकि इसके केवल दो गुणनखंड हैं: 1 और 5।
- 7 एक अभाज्य संख्या है क्योंकि इसके केवल दो गुणनखंड हैं: 1 और 7।
- 11 एक अभाज्य संख्या है क्योंकि इसके केवल दो गुणनखंड हैं: 1 और 11।
- 16 एक अभाज्य संख्या नहीं है क्योंकि इसके पांच गुणनखंड हैं: 1, 2, 4, 8 और 16।
अभाज्य संख्याओं की कुछ महत्वपूर्ण बाते
अभाज्य संख्याओं की कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं:-
- 1 न तो अभाज्य है और न ही भाज्य।
- 2 सबसे छोटी अभाज्य संख्या है और यह एकमात्र सम अभाज्य संख्या है।
- 2 के अलावा सभी अभाज्य संख्याएँ विषम होती हैं।
- अभाज्य संख्याओं की संख्या अनंत है।
FAQs
अभाज्य संख्याएँ वे प्राकृतिक संख्याएँ होती हैं जो केवल दो भाजकों से विभाजित होती हैं- 1 और वह संख्या स्वयं।
1 से 50 के बीच 15 अभाज्य संख्याएँ होती हैं।
1 से 10 तक 4 अभाज्य संख्याएँ हैं। वे 2, 3, 5 और 7 हैं।
1 से 100 तक कुल 25 अभाज्य संख्याएँ हैं।
1 से 700 तक कुल 125 अभाज्य संख्याएँ होती हैं।
सबसे छोटी अभाज्य संख्या 2 है।
1 से 200 तक कुल 46 अभाज्य संख्याएँ होती हैं।
आशा है कि आपको इस लेख में अभाज्य संख्या किसे कहते हैं उदाहरण सहित (Abhajya Sankhya Kise Kahate Hain) संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।