BODMAS रूल्स एवं उदाहरण

1 minute read
Bodmas Rule in Hindi

Bodmas के rule व bodmas के questions गणित में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले नियमों में से एक है। Bodmas rule बाकी नियमों की तुलना में काफ़ी सरल है। कक्षाओं के दौरान पढ़ाए जाने वाले गणित के सवालों जैसे कि विभाजन, अंश और लंबे गुणा, गुणनखंड आदि में bodmas rule का उपयोग होता है। इसलिए कई माता-पिता अपने बच्चे को bodmas rule सीखाने के आसान तरीके ढूँढ़ते है। इसके अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों के लिए भी bodmas rule व उनके questions सीखना काफी जरूरी होता है क्योंकि अगर bodmas rule की प्रक्रिया जिसे अच्छी तरह से आती है उसकी कैलकुलेशन करने की क्षमता भी काफी अच्छी होती है। अगर आप भी bodmas rule in hindi और bodmas questions in hindi आसानी से सीखना चाहते है तो इस ब्लॉग को पूरा जरूर पढ़ें।

Bodmas Rule क्या है? 

Bodmas अंकगणितीय संक्रियाएँ करने का एक संक्षिप्त रूप है जिसमें ब्रैकेट, का (ऑर्डर), भाग, गुणा, जोड़ और घटाव शामिल है। अर्थात् bodmas गणितीय संक्रियाएँ को सरल एवं उपयुक्त बनाने के लिए नियम प्रदान करता है, जिसके माध्यम से प्रश्न हल करना सरल हो जाता है। गणित के विशेषज्ञ इसे PEMDAS भी कहते हैं क्योंकि यह bodmas का ही एक पर्यायवाची है। लेकिन यह अर्थ में bodmas से बिल्कुल अलग होता है लेकिन प्रयोग एवं नियम के अनुसार बिल्कुल समान होता है। यानि बोडमास व्यंजक को हल करते समय किए जाने वाले संक्रियाओं के क्रम की व्याख्या करता है, जिससे गणना करना सरल हो जाता है।

bodmas rule in hindi
Source : Youtube

Bodmas का फुल फॉर्म क्या है? 

Bodmas के द्वारा हम सरलीकरण के प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं अर्थात् bodmas सरलीकरण के प्रश्नों को हल करने में प्रयोग होने वाले पैटर्न का एक शब्द है जिससे हम उस पैटर्न को याद रख सकें। आइए अब जानते हैं bodmas की फुल फॉर्म के बारे में – 

BBracket ( कोष्ठक )
OO – Of ( का ) या Orders
DDivide ( भाग )
MM – Multiplication ( गुणा )
AA -Addition ( जोड़ )
SS -Subtract ( घटा )

अभी खेलें- साइन्स G.K. Quiz

Bodmas Rule in Hindi : परिभाषा

Bodmas की फुल फॉर्म जानने के बाद आपको अंदाजा हो गया होगा कि bodmas क्या होता है। bodmas के अनुसार किसी भी प्रश्न को हल करने के लिए सबसे पहले ब्रैकेट यानी कोष्ठक को हल करना होता है। उसके बाद of या आर्डर (घातांक या करनी) को हल करना होता है। उसके बाद भाग फिर जोड़ तथा अंत में घटाव को हल करना होता है। इस प्रकार हम bodmas के माध्यम से सरलीकरण को आसानी से हल कर सकते हैं। सबसे पहले ब्रैकेट को हल करते हैं लेकिन ब्रैकेट भी चार प्रकार के होते हैं।

विदेश में आपके सभी अध्ययन आवश्यकताओं के लिए Leverage Edu App डाउनलोड करें।

कोष्ठक के प्रकार 

कोष्ठक चार प्रकार के होते हैं :

Line Bracket (रेखा कोष्ठक या रेखा ब्रैकेट)
( )Simple or Small Bracket (छोटा कोष्ठक या छोटा ब्रैकेट)
{ }Curly Bracket (मझला कोष्ठक या मध्यम ब्रैकेट)
[ ]Square Bracket (बड़ा कोष्ठक या बड़ा ब्रैकेट)

Bodmas के नियम में हम सबसे पहले रेखा कोष्ठक को हल करते हैं फिर छोटे ब्रैकेट फिर मध्यम ब्रैकेट और अंत मे बड़े ब्रैकेट। इस प्रकार bodmas के नियम को लागू किया जाता है। Bodmas के नियम को लागू करना बहुत आसान है अगर आप एक बार इस पैटर्न को अच्छी तरह से समझ गए तो फिर आपको कभी भी सरलीकरण के प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Bodmas Rule कैसे कार्य करता है? 

सबसे पहले Bracket की क्रिया उसके बाद OF (का) या घातांक, भाग, गुणा, जोड़, और घटाव की क्रिया प्रायः की जाती है। BODMAS के प्रयोग पर प्रचलित कहावत भी है-

पहले (का) करो, पीछे (भाग) तब (गुणा) तब (जोड़) एवं घटाव, 

अर्थात्

सर्वप्रथम कोष्टक
इसके बाद “का” या “घातांक”
फिर “Division” यानि ‘भाग’
इसके बाद “Multiplication” यानी गुणा
गुणा के बाद “Addition” यानी (जोड़)
और सबसे बाद “Subtract”

यह भी पढ़ें- मैथ्स रीजनिंग क्वेश्चन

Bodmas Questions in Hindi के कुछ उदाहरण 

Bodmas questions in hindi के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं-

कोष्ठक इस क्रम जैसे (), { }, [ ] में हल किए जाते हैं। कोष्ठक हटाने का अर्थ है कोष्ठक के अंदर के व्यंजक को सरल करना। यदि किसी कोष्ठक से पहले कोई संख्या है, तो कोष्ठक के अंदर उपलब्ध संख्या को उस संख्या से गुणा करके कोष्ठक को हटाया जाता है।

उदाहरण 1: 45 + 3 { 34 – 18 – 14 } ÷ 3 [ 17 + 3 × 4 – ( 2 × 7 ) ] का मान ज्ञात करें?

हल: 45 + 3 { 34 – 18 – 14 } ÷ 3 [ 17 + 12 – 14 ][ 45 + 3 { 34 – 32 } ÷ 3 [ 17 + – 2 ] ][ 45 + 3 ( 2 ) ÷ 3 ( 15 ) ][ 45 + 6 ÷ 45 ]677 / 15 (ans).

उदाहरण 2: ( 26 / 3 ) – ( ( 16 / 3 ) ÷ ( 8 / 3 ) ) + ( 1 / 3 ) को हल करें?

हल: ( 26 / 3 ) – ( ( 16 / 3 ) × ( 3 / 8 ) ) + ( 1 / 3 )
( 26 / 3 ) – 2 + ( 1 / 3 ) [ LCM लेने पर ]( 26 – 6 + 1 ) / 3
21 / 3
7 (ans)

उदाहरण 3: [ 7 + 8 { 4 × ( 6 + 4 × 3 ) × 4}] को BODMAS Rule के मदद से हल करें?

हल: इस प्रश्न में ब्रैकेट, जोड़ और घटाव है। इसलिए, सबसे पहले ब्रैकेट्स को हल करते है।
[ 7 + 8 { 4 × ( 6 + 4 × 3 ) × 4}][ 7 + 8 { 4 × ( 6 + 12 ) × 4}][ 7 + 8 { 4 × 18 × 4}][ 7 + 8 { 4 × 18 × 4}][ 7 + 8 × 288][ 7 + 2304]उत्तर: 2311 

उदाहरण 4: (3 / 2 +5 / 3 ÷ 10 / 9 ) of (का) 5 / 12 का मान निकालें?

हल: दिए गए प्रश्न “का”, ब्रैकेट्स, जोड़ और घटाव है. इसलिए, पहले “का” फिर ब्रैकेट्स को उसके बाद जोड़ और घटाव की संक्रिया करेंगे.
(3 / 2 + ( 5 / 3 ÷ 10 / 9 ) ) × 5 / 12
( 3 / 2 + ( 5 / 2 × 9 / 10 ) ) × 5 / 12
( 3 / 2 + 3 / 2 ) × 5 / 12
6 / 2 × 5 / 12
उत्तर:  5/4 

आप Leverage Finance की मदद से विदेश में पढ़ाई करने के लिए अपने कोर्स और विश्वविद्यालय के अनुसार एजुकेशन लोन भी पा सकते हैं।

FAQs

2 × 6 + 9 – 8 ÷ 2 को हल करें?

12 + 9 – 4
21 – 4 = 17 
सरलीकरण के इस प्रश्न को हम bodmas के द्वारा आसानी से हल कर सकते हैं। अगर आप इस प्रश्न को बिना बोडमास के हल करेंगे तो आप सही उत्तर नहीं निकाल पायेंगे।

7 + 4 { 3 ( 7 + 8 – 3 ) ÷ 4 } – 6 को हल करो।

इस प्रश्न में हम सबसे पहले छोटी ब्रेकेट को हल करेंगे।
( 7 + 8 – 3 ) = 12
अब ब्रैकेट के अंदर भाग और फिर गुणा को हल करेंगे।
= 7 + 4 { 3 × 12 ÷ 4 } – 6
= 7 + 4 × 3 × 3 – 6
अब हम गुणा फिर जोड़ और फिर घटा को हल करेंगे।
= 7 + 4 × 9 – 6
= 7 + 36 – 6
= 43 – 6
= 37 उत्तर

Bodmas Rule कैसे कार्य करता है? 

सबसे पहले Bracket की क्रिया उसके बाद OF (का) या घातांक, भाग, गुणा, जोड़, और घटाव की क्रिया प्रायः की जाती है।

बोडमास का फुल फॉर्म क्या होगा?

Bodmas अंकगणितीय संक्रियाएँ करने का एक संक्षिप्त रूप है जिसमें ब्रैकेट, का (ऑर्डर), भाग, गुणा, जोड़ और घटाव शामिल है।

आशा करते हैं कि आपको bodmas rule in hindi व bodmas questions in hindi के इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद आपको अपनी पढ़ाई में आसानी होगी। जिसके बाद आप उच्च शिक्षा के लिए एक अच्छा स्थान चुनेंगे और अगर आप अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश के विश्वविद्यालय का अनुसरण करना चाहते हैं तो, आप Leverage Edu के विशेषज्ञों की सहायता ले सकते हैं और 1800 572 000 पर संपर्क कर आज ही 30 मिनट का मुफ्त सेशन बुक करा सकते हैं। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*