NEET 2023 UG एग्जाम के लिए ड्रेस कोड

1 minute read
NEET 2023 UG Exam ke liye dress code

NEET एग्जाम भारत के सबसे मुश्किल एग्ज़ाम्स में से एक है। हर साल भारत में लाखों स्टूडेंट्स NEET के एग्जाम में बैठते हैं। इसमें से कुछ ही स्टूडेंट्स इस एग्जाम को क्वालिफ़ाई कर पाते हैं। NEET के एग्जाम में नकल विरोधी नियमों का बहुत ही सख्ती से पालन किया जाता है। यहाँ NEET 2023 UG एग्ज़ाम्स के लिए निर्धारित ड्रेस कोड के बारे में बतया जा रहा है। इसकी मदद से आपको NEET एग्जाम के लिए ड्रेस कोड में एग्जाम सेंटर जाने में आसानी होगी। 

 NEET UG एग्जाम 2023 के लिए फ़ीमेल कैंडीडेट्स के लिए ड्रेस कोड 

NEET UG एग्जाम 2023 के लिए फ़ीमेल कैंडीडेट्स के लिए ड्रेस कोड इस प्रकार है : 

  • NEET ड्रेस कोड के मुताबिक फुल स्लीव कपड़े नहीं पहने होने चाहिए। 
  • फ़ीमेल कैंडीडेट्स को जीन्स, प्लाजो, लेगिंग आदि न पहनने की सलाह दी जाती है। 
  • फ़ीमेल कैंडीडेट्स हाई हील वाले जूते या सैंडल पहनकर एग्जाम सेंटर न आएं। 
  • फ़ीमेल कैंडीडेट्स एग्जाम सेंटर सैंडल या चप्पल पहनकर आएं तो बेहतर होगा। 
  • फ़ीमेल कैंडीडेट्स आभूषण पहनकर एग्जाम सेंटर न आएं। 

 NEET UG एग्जाम 2023 के लिए मेल कैंडीडेट्स के लिए ड्रेस कोड 

NEET UG एग्जाम 2023 के लिए मेल कैंडीडेट्स के लिए ड्रेस कोड इस प्रकार है : 

  • मेल कैंडीडेट्स फुल स्लीव वाली शर्ट या टी शर्ट पहनकर एग्जाम सेंटर न आएं। 
  • मेल कैंडीडेट्स बड़ी जेबों वाली शर्ट या पैंट पहनकर एग्जाम सेंटर न आएं। 
  • मेल कैंडीडेट्स का एग्जाम सेंटर में कुर्ता पजामा पहनकर आना भी मना है। 
  • मेल कैंडीडेट्स हल्के सोल वाले चप्पल या सैंडल पहनकर एग्जाम सेंटर आएं। 
  • मेल कैंडीडेट्स का एग्जाम सेंटर पर जूते पहनकर आना सख्त मना है। 

 NEET UG एग्जाम 2023 के लिए ड्रेस कोड में छूट  

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार NEET 2023 UG एग्जाम में  सिख धर्म के कैंडीडेट्स के लिए उनके धर्म के मुताबिक ड्रेस कोड में कुछ छूट प्रदान की गई है : 

  • धर्म सिख के कैंडीडेट्स के लोगों को उनके धार्मिक चिन्हों जैसे कृपाण, कड़ा और कंघा आदि लेकर एग्जाम सेंटर आ सकते हैं। 
  • सिख धर्म के कैंडीडेट्स को NEET UG 2023 का फॉर्म भरते समय अपने उन धार्मिक चिन्हों के बारे में उल्लेख करना होगा जिन्हें पहनकर वे एग्जाम सेंटर जाएंगे। 
  • ऐसे कैंडीडेट्स को एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम से एक घंटा पहले रिपोर्ट करना होगा। 

ऐसे ही एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहें Leverage Edu के साथ 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*