NEET UG 2023 Eligibility Criteria nta.ac.in पर हुआ जारी जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

1 minute read
NEET UG 2023 Eligibility Criteria nta.ac.in par hua jari janiye kucn kar sakta hai apply

NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट -अंडरग्रेजुएट (NEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। सभी कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 06 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। इच्छुक कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in, neet.nta.nic.in पर जाकर NEET 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

NEET UG के लिए अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स को कंप्लीट एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को चेक कर लेना चाहिए क्योंकि NEET एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में अयोग्य होने पर कैंडिडेट को एंट्रेंस एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। NEET UG 2023 के लिए पूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में बताया जा रहा हैं। 

NEET UG 2023 एग्जाम में भारत के नागरिक, नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRIs), भारतीय मूल के व्यक्ति (PIOs), भारत के ओवरसीज सिटिज़न्स (OCIs) और विदेशी नागरिक NEET 2023 की परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल हैं। जो कैंडिडेट्स NEET 2023 द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइन्स को पूरा करते हो और निर्धारित डेट के भीतर एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरा करते हैं, वे अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए उपस्थित होने के एलिजिबल होंगे। 

Latest Update : 

NEET UG 2023 कंप्लीट एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

यहां आगामी NEET UG कैंडिडेट्स के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में बताया जा रहा हैं, जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-

मापदण्ड संबंधित जानकारी 
NEET 2023 के लिए क्वालीफाइंग एग्जाम एलिजिबिलिटी कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी के साथ 10+2 या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। 
NEET 2023 आयु सीमा कैंडिडेट्स की 31 दिसंबर, 2023 तक 17 साल की आयु पूरी होनी चाहिए।
NEET 2023 एलिजिबिलिटी मार्क्स NEET 2023 एग्जाम के लिए क्लास 12th की परसेंटेज   प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग है। 12th क्लास में NEET एलिजिबिलिटी मार्क्स में केवल PCB सब्जेक्ट्स के कुल मार्क्स अनिवार्य माने जाएंगे। 
NEET एग्जाम देने के लिए अधिकतम लिमिट NEET एग्जाम के अधिकतम प्रयास लिमिट पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
राष्ट्रीयता भारत के नागरिक, नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRIs), भारतीय मूल के व्यक्ति (PIOs), भारत के ओवरसीज सिटिज़न्स (OCIs) और विदेशी नागरिक NEET एग्जाम के लिए एलिजिबिल हैं। 

NEET UG 2023 Exam Eligibility Criteria Official Direct Link

NEET UG 2023 Exam Pattern

NEET एंट्रेंस एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी ,बॉटनी और लाइफ साइंस विषयों से 200 मल्टीपल क्वेशन पूछे जाएंगे। जिसमें एक सही आंसर देने पर कैंडिडेट को चार मार्क्स दिए जाएंगे साथ ही इस एग्जाम में प्रत्येक सब्जेक्ट्स के 50 क्वेशन को दो सेक्शन (A और B) में विभाजित किया जाएगा। 

जरूर पढ़ें : जानिए NEET का पूरा एग्जाम पैटर्न

NEET UG 2023 Exam Timing

NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानी (03 घंटे 20 मिनट) होगी और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे तक होगा। एग्जाम का समय सभी कैंडिडेट्स के लिए एक समान होगा। 

NEET(UG)-2023 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : Best Books for NEET Preparation 2023 : इन किताबों से की तैयारी तो आसानी से क्लियर कर सकेंगे एग्जाम

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बनें रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*