26 नवंबर का इतिहास (26 November Ka Itihas) – 1885 में आज ही के दिन पहली बार ली गई थी उल्कापिंड की तस्वीर 

1 minute read
26 नवंबर का इतिहास (26 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 26 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 26 नवंबर का इतिहास (26 November Ka Itihas) जानेंगे।

26 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1885 में आज ही के दिन पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गई थी। 1921 में 26 नवंबर को ही देश के श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म में हुआ था। 1932 में आज ही के दिन महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

26 नवंबर का इतिहास (26 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2002 में आज ही के दिन बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गए थे।
  • 1997 में 26 नवंबर को ही पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलंबित किया था। 
  • 1992 में आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में तय किया था कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।
  • 1990 में 26 नवंबर के दिन ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा था।
  • 1984 में आज ही के दिन इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को दोबारा स्थापित किया था।
  • 1960 में 26 नवंबर के दिन ही भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरू हुई थी।
  • 1949 में आज ही के दिन आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने साइन किए थे। 
  • 1949 में 26 नवंबर के दिन ही देश का सर्वोच्‍च कानून हमारा संविधान अंगीकार किया गया था।
  • 1932 में आज ही के दिन महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे।
  • 1921 में 26 नवंबर के दिन ही देश के श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म हुआ था।
  • 1885 में आज ही के दिन पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

26 नवंबर का इतिहास (26 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1926 में आज ही के दिन भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल (वैज्ञानिक) का जन्म हुआ था।
  • 1923 में 26 नवंबर के दिन ही हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र वी. के. मूर्ति का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन अमेरिकी कार्टूनिस्ट चार्ल्स एम. शल्ज़ का जन्म हुआ था।

26 नवंबर को हुए निधन

  • 2014 में आज ही के दिन प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का निधन हुआ था।
  • 2008 में 26 नवंबर को ही मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालस्कर का निधन हुआ था।
  • 1995 में आज ही के दिन भारत के राजनेता और हिंदी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 25 नवंबर का इतिहास (25 November Ka Itihas) – 1948 में भारत में आज ही के दिन हुई थी राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 26 नवंबर का इतिहास (26 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*