KIITEE Exam Date 2024: फेज़ 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करें 30 मई तक, 7 जून से 11 जून तक है एग्जाम

1 minute read
KIITEE Exam Date 2024

KIITEE Exam Date 2024 फेज़ 2 के लिए जारी कर दी गई हैं। यह एग्जाम 7 जून से 11 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की समय-सीमा 30 मई है। फेज़ 2 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 30 मार्च को शुरू हुए थे। KIITEE फेज़ 2 के लिए स्लॉट बुकिंग मई में बुक की जा सकती है। वहीं फेज़ 2 का एडमिट कार्ड मई में ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट जून में जारी किया जाएगा। KIITEE की फुलफॉर्म कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन होती है।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (2 May) : स्कूल असेंबली के लिए 2 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

KIITEE Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर फेज़ 2 एग्जाम से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी साझा कर दी गई है, जो इस प्रकार है:

इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
KIITEE एप्लिकेशन शुरू30 मार्च 2024
KIITEE एप्लिकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट30 मई 2024
KIITEE स्लॉट बुकिंगमई 2024
KIITEE एडमिट कार्डमई 2024
KIITEE Exam Date 2024 फेज़ 27 जून से 11 जून 2024
KIITEE फेज़ 2 रिजल्टजून 2024

KIITEE फेज़ 2 के लिए रजिस्टर कैसे करें?

KIITEE फेज़ 2 के लिए रजिस्टर करने के स्टेप्स नीचे बताए गए हैं-

  • KIIT की ऑफिशियल वेबसाइट – kiitee.kiit.ac.in 2024 पर जाएं।
  • कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉप-डाउन मेनू से कोर्स प्रोरिटी का चयन करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में व्यक्तिगत विवरण भरें।
  • विनिर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • सभी विवरणों को अच्छे से जांचें और भविष्य के उपयोग के लिए एप्लिकेशन फॉर्म जमा करें।

यह भी पढ़ें: Today’s Current Affairs in Hindi | 02 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

KIITEE के लिए एग्जाम पैटर्न

KIITEE कई सारे कोर्सेज के लिए एडमिशन आमंत्रित करती है, नीचे KIITEE के लिए एग्जाम पैटर्न (MA Mass Communication) दिया गया है-

पर्टिक्युलर्सडिटेल्स
एग्जाम मोडऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड)
मीडियमइंग्लिश
एग्जाम ड्यूरेशन3 घंटे
सब्जेक्ट्स-मैथमेटिकल एबिलिटी- 30 क्वेश्चन
-एनालिटिकल & लॉजिकल एबिलिटी- 30 क्वेश्चन
-वर्बल एबिलिटी- 40 क्वेश्चन
-जनरल नॉलेज- 20 क्वेश्चन
क्वेश्चन नंबर120 क्वेश्चन
टोटल मार्क्स480
मार्किंग स्कीम-हर सही उत्तर के लिए 4 मार्क्स
-हर गलत उत्तर के लिए 1 मार्क काटा जाएगा

KIITEE फेज़ 2 रिजल्ट

KIITEE फेज़ 2 रिजल्ट मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जून में जारी किए जाएंगे। KIITEE फेज़ 2 एग्जाम 7 जून से 11 जून तक आयोजित किए जाएंगे।

उम्मीद है कि KIITEE Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*