30 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

30 सितंबर को मनाया जाने वाले प्रमुख दिवस विश्व अनुवाद दिवस है। यह दिवस ट्रांसलेटर प्रोफेशनल्स को मान्यता और सम्मान देने वाला एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है। यह दिन राष्ट्रों को एक साथ लाने, कम्युनिकेशन, समझ और सहयोग को सुविधाजनक बनाने में मदद करता है। विश्व अनुवाद दिवस विश्व शांति और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। इस ब्लॉग में विश्व अनुवाद दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है जिसके बारे में जानने के लिए आपको इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

विश्व अनुवाद दिवस क्या है?

हर साल 30 सितंबर को अनुवादकों, दुभाषियों और भाषा सेवाओं के पेशेवरों के काम को सम्मानित करने के लिए विश्व अनुवाद दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाकर विभिन्न भाषाओं के माध्यम से सांस्कृतिक, सामाजिक और पेशेवर संवाद को बढ़ावा दिया जाता है। यह दिवस लोगों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समझ को मजबूत करता है। विश्व अनुवाद दिवस के लिए 30 सितंबर को इसलिए चुना गया क्योंकि यह दिन बाइबल के प्रसिद्ध अनुवादक और विद्वान सेंट जेरोम का स्मृति दिवस भी है। सेंट जेरोम ने उस समय की प्रमुख धार्मिक लैटिन भाषा में बाइबल का अनुवाद किया था। इस दिन को मनाने के लिए अनुवाद और भाषा से संबंधित पेशेवर संगठन विभिन्न कार्यक्रम करते हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स 1991 से इस दिन को मनाने के लिए अभियान चला रहा है। वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी।

विश्व अनुवाद दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व अनुवाद दिवस का इतिहास बाइबिल अनुवादक सेंट जेरोम से जुड़ा हुआ है। यह दिन बाइबिल का लैटिन भाषा में अनुवाद करने वाले अनुवादक सेंट जेरोम की स्मृति का प्रतीक माना जाता है। जेरोम उत्तर-पूर्वी इटली में एक पुजारी थे। वे ज्यादातर बाइबिल के नए नियम की ग्रीक पांडुलिपियों से लैटिन में अनुवाद करने के अपने प्रयास के लिए जाने जाते हैं। जेरोम ने हिब्रू गॉस्पेल के भी कुछ हिस्सों का ग्रीक भाषा में अनुवाद भी किया था। 24 मई 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने लैंग्वेज प्रोफेशनल्स के लिए एक प्रस्ताव अपनाया था। संयुक्त राष्ट्र ने 30 सितंबर को इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे के रूप में घोषित कर दिया। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स ने भी पूरी दुनिया में इस पेशे को बढ़ावा देने के लिए 1991 में ट्रांसलेशन डे को मान्यता देने का विचार शुरू किया था।

इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे थीम 2024

इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे के लिए हर साल एक विशेष थीम निर्धारित की जाती है। साल 2024 के लिए इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे की थीम ‘ट्रांसलेशन, ऐन आर्ट वर्थ प्रोटेक्टिंग’ (Translation, an art worth protecting) रखी गई है।

संबंधित आर्टिकल्स

1 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
13 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
15 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?16 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
17 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?18 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
19 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?20 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
21 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?22 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
23 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?24 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
25 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?26 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
27 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?28 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 30 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*