Today’s Current Affairs in Hindi | 13 जुलाई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 13 July 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 13 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

13 जुलाई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘जिनेवा’ में दुनिया की पहली मानव रोबोट प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।
  2. हाल ही में ‘प्रोफ़ेसर प्रीति अधलायम’ IIT मद्रास के पहले विदेशी कैंपस की डायरेक्टर बनी है।  
  3. हाल ही में भारत और बांग्लादेश ने रुपये में ‘द्विपक्षीय व्यापार’ शुरू किया है।
  4. हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘मलेशिया’ के कुआलालंपुर में HAL के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया है।
  5. हाल ही में ओडिशा राज्य के एक न्यूज चैनल ने ‘Lisa’ नाम की आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज़ एंकर को लॉन्च किया है।
  6. हाल ही में ’50वीं GST कॉउंसिल 2023′ की बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है।
  7. हाल ही में भारत सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग और कसीनो के लेनदेनों में ’28 प्रतिशत GST’ लगाया है।
  8. हाल ही में ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (पुरुष) जून 2023 के लिए श्रीलंका के स्पिनर ‘वनिंदु हसरंगा’ को चुना गया है।
  9. हाल ही में राजस्थान राज्य ने ‘टीचर इंटरफ़ेस फॉर एक्सीलेंस कार्यक्रम’ शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 
  10. हाल ही में ‘मुस्लिम वर्ल्ड लीग’ के महासचिव ‘शेख मोहम्मद बिन अब्दुल करीम’ भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए है।
  11. हाल ही में ‘देवेश उत्तम’ को लिथुआनिया में भारत देश के एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है।
  12. हाल ही में ‘गोल्डमैन सैश रिर्सच’ के अनुसार वर्ष 2075 तक भारत विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  13. हाल ही में ‘अभिजीत चक्रवर्ती’ को SBI कार्ड के MD और CEO के रूप में नियुक्त किया गया है।
  14. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने 800 मेगावाट की दो ‘ताप विधुत परियोजनाओं’ को मंजूरी दी है।
  15. हाल ही में अनीता भरत शाह ने ‘कलर्स ऑफ डिवोशन’ नामक पुस्तक लिखी है।  
  16. हाल ही में विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप 2023 में भारत देश ने ’11 मेडल’ जीते है।
  17. हाल ही में सीरिया देश ने ‘BBC मीडिया’ की मान्यता रद्द कर दी है। 
  18. हाल ही में राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मू’ ने राष्ट्रपति भवन में दो दिवसीय ‘विजिटर सम्मेलन 2023′ का उद्घाटन किया है।
  19. हाल ही में भारत और अमेरिका ने अवैध और खतरनाक दवाओं की तस्करी रोकने के लिए ‘ऑपरेशन ब्रॉडर स्वॉर्ड’ अभियान चलाया है।
  20. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ बनी है। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 13 July – लिएंडर पेस ने टेनिस चैंपियनशिप में जीता था पहला ATP खिताब, जानें आज का इतिहास

13 जुलाई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ‘शौकत मिर्ज़ियोयेव’ किस देश के नए राष्ट्रपति चुने गए है?

(A) कजाकिस्तान 
(B) तंजानिया 
(C) उज्बेकिस्तान 
(D) ईरान 
उत्तर- (C) उज्बेकिस्तान 

2. हाल ही में किस देश के विदेश मंत्री ‘अब्दुल्ला शाहिद’ भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए है?

(A) इंडोनेशिया 
(B) मालदीव 
(C) मिस्र 
(D) अफगानिस्तान 
उत्तर- (B) मालदीव 

3. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा राज्य वित्त सचिवों का ’33वां सम्मेलन’ कहां आयोजित किया जाएगा?

(A) नई दिल्ली 
(B) मुंबई 
(C) बेंगलुरु
(D) पुणे
उत्तर- (B) मुंबई 

4. हाल ही में कौनसी राज्य सरकार भारतीय गायों की नस्लों की ‘माइक्रो डेयरी’ स्थापित करने की योजना बना रही है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) बिहार 
(C) राजस्थान 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (D) उत्तर प्रदेश 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘गारंटी बजट’ पेश किया है?

(A) राजस्थान 
(B) पंजाब 
(C) कर्नाटक 
(D) आंध्र प्रदेश 
उत्तर- (C) कर्नाटक 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*