Today History in Hindi | 10 August – एसएलवी-3 का किया गया था प्रक्षेपण, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 10 अगस्त यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1979 में आज ही के दिन उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 का प्रक्षेपण किया गया था। 2008 में 10 अगस्त के दिन ही चेन्नई की लैब में एंटी एड्स वैक्सीन की सफल टेस्टिंग की गई थी।

10 अगस्त का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2010 में आज ही के दिन भारत ने गगन की सफल टेस्टिंग की गई थी। 1894 में 10 अगस्त को ही देश के चौथे राष्ट्रपति वी.वी.गिरी का जन्म हुआ था। Today History in Hindi | 10 August में हम 10 अगस्त की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi | 10 August – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 2010 में 10 अगस्त को ही भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र (satellite positioning system based aircraft navigation system) गगन की सफल टेस्टिंग की थी।
  • 2008 में आज ही के दिन चेन्नई की लैब में एंटी एड्स वैक्सीन की सफल टेस्टिंग की गई थी।
  • 2006 में 10 अगस्त को ही श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों पर सैन्य कार्रवाई में 50 नागरिकों मार दिया गया था।
  • 2004 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और सूडान के बीच दार्फुर कार्ययोजना पर साइन किए गए थे।
  • 1990 में 10 अगस्त को ही 1.3 वर्ष की यात्रा के बाद अमेरिका का अंतरिक्ष यान मगैलन शुक्र ग्रह पर पहुंचा था।
  • 1979 में आज ही के दिन उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 का प्रक्षेपण किया गया था। 
  • 1977 में 10 अगस्त को ही ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने हाई सेक्योरिटी के बीच 11 साल के बाद उत्तरी ऑयरलैंड की यात्रा की थी।
  • 1966 में 10 अगस्त को ही अमेरिका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने के लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा था।
  • 1962 में आज ही के दिन बच्‍चों का पसंदीदा स्‍पाइडर मैन कॉमिक बुक ‘अमेजिंग फैंटेसी’ में दिखा था।
  • 1894 में आज ही के दिन देश के चौथे राष्ट्रपति वी.वी.गिरी का जन्म हुआ था।
  • 1809 में आज ही के दिन इक्वाडोर को स्पेन से स्वतंत्रता मिली थी।
  • 1860 में 10 अगस्त को ही हिदुंस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान विष्णुनारायण भातखंडे का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 10 August में आपको 10 अगस्त का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*