12 मई का इतिहास (12 May Ka Itihas) – 1945 में आज ही के दिन भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन का हुआ था जन्म

1 minute read
12 मई का इतिहास (12 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 12 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 12 मई का इतिहास (12 May Ka Itihas) जानेंगे। 

12 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1459 में आज ही के दिन जोधपुर की स्थापना हुई थी। 2008 में 12 मई को भूकंप से चीन में 87 हजार लोगों की मृत्यु हुई थी और इस भूकंप से 4 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे। 

1666 में आज ही के दिन पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे थे। 1945 में 12 मई के दिन ही भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन का जन्म हुआ था। 

1965 में 12 मई के दिन ही इजराइल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरू करने के लिए पत्रों का आदान-प्रदान किया था। 1993 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

12 मई का इतिहास (12 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2010 में आज ही के दिन लीबिया में त्रिपोली इंटरनेशनल हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 की मृत्यु हो गई थी।
  • 2008 में आज ही के दिन जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया था।
  • 2008 में चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी और इस भूकंप से 3.50 लाख से अधिक लोग घायल हो गए थे।
  • 1915 में क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा था।
  • 1689 में आज ही के दिन इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया था। 
  • 1666 में आज ही के दिन पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे थे। 
  • 1459 में 12 मई को ही राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

12 मई का इतिहास (12 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1989 में आज ही के दिन भारतीय महिला क्रिकेट की खिलाड़ी शिखा पांडे का जन्म हुआ था।
  • 1954 में आज ही के दिन ही राजनीतिज्ञ एवं तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का जन्म हुआ था।
  • 1945 में 12 मई के दिन ही भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन का जन्म हुआ था। 
  • 1926 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के 21वें राज्यपाल वीरेन जे शाह का जन्म हुआ था।

12 मई को हुए निधन

  • 1993 में आज ही के दिन हिंदी के कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ था।

12 मई के प्रमुख उत्सव

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मई का इतिहास2 मई का इतिहास
3 मई का इतिहास4 मई का इतिहास
5 मई का इतिहास 6 मई का इतिहास
7 मई का इतिहास8 मई का इतिहास
9 मई का इतिहास10 मई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 12 मई का इतिहास (12 May Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*