इस प्रश्न का सही उत्तर B है। उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम लखनऊ (Lucknow) है। परम्पराओं के अनुसार, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के भाई लक्ष्मण के सम्मान में इस शहर का नाम लखनपुरी रखा गया था, और अंततः इसका वर्तमान नाम लखनऊ हो गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी के बारे में
गोमती नदी के किनारे स्थित, लखनऊ शहर, उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी है। बताना चाहेंगे अवध क्षेत्र के व्यापक भूभाग के साथ लखनऊ शहर पर कई शाही संस्थाओं का क्रमिक आधिपत्य रहा, जिनमें प्रमुख हैं: दिल्ली सल्तनत, राजसी मुगल साम्राज्य, अवध के स्वदेशी नवाब, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और अंततः ब्रिटिश राज, जिनमें से प्रत्येक ने इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।
वर्तमान में यह शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब के लिए जाना जाता है। यहां की अपनी अलग जीवन शैली, संस्कृति, खानपान, कला और शिल्प परंपराएँ आज तक शहर के मूलतत्त्व बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!