उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर A है। वर्तमान में, सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुल 3 जिले हैं। भारत के इस अद्वितीय हिस्से के बारे में जानकारी प्राप्त कर आप अपने सामान्य ज्ञान में वृद्धि कर पाएंगे।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
वर्ष 2025 तक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुल 3 जिले: दक्षिण अंडमान, उत्तर और मध्य अंडमान, और निकोबार हैं। ये जिले न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनकी भौगोलिक, सांस्कृतिक और जैविक विविधता भी इन्हें विशेष बनाती है।
बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का कुल क्षेत्रफल: 8,249 वर्ग किमी है। यहाँ द्वीपों की कुल संख्या 836 है, जिनमें से केवल 31 द्वीपों पर स्थायी रूप से लोग बसे हुए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बोली जानी वाली प्रमुख भाषाएँ “हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, और निकोबारी” हैं। इसके साथ ही यहाँ कि प्रमुख जनजातियाँ “ग्रेट अंडमानी, ओंगे, जरवा, सेंटिनली, निकोबारी, और शोमपेन” हैं।
अंडमान निकोबार के जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की जानकारी
अंडमान निकोबार के जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की जानकारी इस प्रकार हैं –
| जिले का नाम | मुख्यालय | गठन वर्ष |
| दक्षिण अंडमान | पोर्ट ब्लेयर | 18 अगस्त 2006 |
| उत्तर और मध्य अंडमान | मायाबंदर | 18 अगस्त 2006 |
| निकोबार | कार निकोबार | 1 अगस्त 1974 |
संबंधित आर्टिकल्स

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.