भारत में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को “महलों का शहर” (City of Palaces) कहा जाता है। कोलकाता को “सिटी ऑफ जॉय” (City of Joy) के नाम से भी जाना जाता है। कोलकाता में बहुत सारी ब्रिटिश इमारतें हैं, क्योंकि 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश राज द्वारा यहां पर कई सुंदर एवं भव्य हवेली और महल बनवाएं गए थे। इनमें से कई इमारतें आज भी खड़ी हैं और शहर की पहचान हैं। वहीं कोलकाता भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है।
क्या आप जानते हैं कि कोलकाता, जो पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था, पूर्व में ब्रिटिश भारत की राजधानी थी। बताना चाहेंगे यह शहर भारत का शैक्षणिक, व्यवसायिक और सांस्कृतिक केंद्र है।
कोलकाता में ऐतिहासिक दृष्टि से सर्वोत्तम स्थान
- विक्टोरिया मेमोरियल: विक्टोरिया मेमोरियल एक बेहद भव्य स्मारक है। इसे महारानी विक्टोरिया की स्मृति में बनाया गया था। इसे ब्रिटिश आर्किटेक्ट विलियम इमर्सन ने डिजाइन किया था। इसका वास्तुशिल्प अद्भुत है और यह एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण भी है। बता दें कि विक्टोरिया मेमोरियल को सन 1921 में एक संग्रहालय के रूप में जनता के लिए खोल दिया गया था।
- मार्बल पैलेस – मार्बल पैलेस, उत्तरी कोलकाता में स्थित 19वीं सदी की एक हवेली है। राजा राजेंद्र मलिक द्वारा निर्मित यह पैलेस अपनी संगमरमर की वास्तुकला और अति सुंदर आंतरिक सजावट के लिए प्रसिद्ध है।
- राइटर्स बिल्डिंग – यह इमारत ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के लेखकों के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल की जाती थी। बताना चाहेंगे सन 1777 में थॉमस लियोन द्वारा डिजाइन की गई राइटर्स बिल्डिंग सदियों से विस्तार की एक लंबी श्रृंखला से गुज़री है।
- इंडियन म्यूजियम – इंडियन म्यूजियम देश का सबसे बड़ा और सबसे पुराना संग्रहालय है। इसे सन 1814 में बनाया गया था। यह संग्रहालय विभिन्न प्राचीन वस्तुओं, आभूषणों, जीवाश्मों और कंकालों का घर है। वहीं संग्रहालय में कई दुर्लभ और यूनिक नमूने भी संरक्षित हैं।
- फोर्ट विलियम – फोर्ट विलियम कोलकाता में हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक किला है। इसका निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा किया गया था और यह भारत में ब्रिटिश शासन के शुरुआती किलों में से एक था।
- टाउन हॉल – कोलकाता का टाउन हॉल एक महत्वपूर्ण विरासत भवन है जिसका समृद्ध इतिहास, उल्लेखनीय वास्तुकला और वर्तमान में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है।
यह भीं पढ़ें – भारत का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.