उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर D है। वर्तमान में, सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पुदुचेरी में कुल 4 जिले (Districts) हैं। ये चारों जिले भारत के अलग-अलग भागों में स्थित हैं, जो इसे भारत का एक अनोखा केंद्र शासित प्रदेश बनाते हैं।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
पुदुचेरी, एक खूबसूरत और ऐतिहासिक केंद्र शासित प्रदेश है। इसकी संस्कृति, भूगोल और प्रशासनिक ढांचा कारण यह भारत का एक अनोखा केंद्र शासित प्रदेश है। वर्तमान में पुदुचेरी में कुल 4 जिले हैं, जिनके नाम क्रमशः पुदुचेरी जिला, कारैकल जिला, माहे जिला और यानम जिला है।
पुदुचेरी के ये चारों जिले एक-दूसरे से सटे हुए नहीं हैं। ये भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं, लेकिन ऐतिहासिक कारणों से इन्हें एक साथ जोड़कर एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में रखा गया है। दरअसल, ये सभी क्षेत्र कभी फ्रांसीसी उपनिवेश (French Colonies) का हिस्सा थे और 1954 में भारत में विलय के बाद इन्हें मिलाकर पुदुचेरी बनाया गया।
बताना चाहेंगे कि पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश होते हुए भी यहां अपनी विधानसभा (Legislative Assembly) है। यानी यहाँ दिल्ली की तरह चुनी हुई सरकार होती है, लेकिन कुछ अधिकार केंद्र सरकार के पास भी रहते हैं। यह केंद्रशासित प्रदेश पर्यटन, शिक्षा और आध्यात्मिकता के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही पुदुचेरी में औरोविल और श्री अरविंद आश्रम जैसे अंतरराष्ट्रीय आकर्षण भी हैं।
पुदुचेरी के जिलों की प्रमुख जानकारी
भारत के अनोखे केंद्रशासित प्रदेशों में से एक पुदुचेरी भी है, जिसके मुख्यतः चार जिले हैं, जिनसे संबंधित प्रमुख जानकारी निम्नलिखित हैं –
पुदुचेरी जिला इस केंद्रशासित प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रमुख जिला है, जहां पुदुचेरी शहर स्थित है। यही वह क्षेत्र है जिसे लोग आमतौर पर पुदुचेरी कहते हैं। कारैकल जिला एक ऐसा जिला है, जो तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह पुदुचेरी से लगभग 130 किलोमीटर दूर है। कारैकल भी एक तटीय क्षेत्र है, जो ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
माहे जिला एक ऐसा छोटा जिला है, जो केरल राज्य के भीतर स्थित है। यह पश्चिमी तट पर स्थित है और मालाबार संस्कृति से प्रभावित है। तो वहीं इस केंद्रशासित प्रदेश का यानम जिला, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में स्थित है। यानम में तेलुगु संस्कृति का गहरा प्रभाव देखा जा सकता है।
संबंधित आर्टिकल्स

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.