इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन D है। त्रिपुरा की राजधानी का नाम अगरतला (Agartala) है। यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित एक छोटा, लेकिन खूबसूरत राज्य है। हावड़ा नदी के तट पर स्थित, अगरतला बांग्लादेश की भौगोलिक सीमा से कुछ ही किलोमीटर दूर है।
त्रिपुरा की राजधानी के बारे में
अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है। भारत की स्वतंत्रता से पहले त्रिपुरा एक रियासत थी, जिसका वर्ष 1949 में भारत में विलय हुआ, जिसकी अनुमति रानी कंचन प्रभा देवी ने दी, जिन्होंने राजा बीर बिक्रम की मृत्यु के बाद शासन संभाला था। वहीं 21 जनवरी, 1972 को NEA- (R) अधिनियम, 1971 के तहत त्रिपुरा एक पूर्ण राज्य बना था।
त्रिपुरा भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है जिसका क्षेत्रफल लगभग 10,486 वर्ग किमी है। इसके उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में बांग्लादेश स्थित है जबकि पूर्व में असम और मिजोरम स्थित हैं। यहां की मुख्य भाषा कोकबोरोक और बांग्ला हैं। यहां उज्जयंत पैलेस, नीरमहल, उनाकोटी, त्रिपुरेश्वरी मंदिर, सिपाहीजाला वन्यजीव अभयारण्य और जम्पुई पहाड़ियाँ प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
यह भी पढ़ें:-

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.