इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन A है। मणिपुर की राजधानी का नाम ‘इंफाल’ (Imphal) है। मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। इसके उत्तर में नागालैंड, दक्षिण में मिजोरम, पश्चिम में असम और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है।
मणिपुर की राजधानी के बारे में
बताना चाहेंगे वर्ष 1947 से पहले मणिपुर एक स्वतंत्र रियासत थी। महाराजा बोधचंद्र सिंह (Maharaja Bodhchandra Singh) ने भारत सरकार के साथ ‘परिग्रहण के साधन (Instrument of Accession)’ पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें आंतरिक स्वायत्तता सुनिश्चित करते हुए भारत में विलय पर सहमति व्यक्त की गई।
फिर 1 नवंबर, 1956 को मणिपुर संघ राज्यक्षेत्र परिषद अधिनियम, 1956 के अंतर्गत एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया। इसके बाद 21 जनवरी, 1972 को पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 (NEA-(R) अधिनियम) के माध्यम से मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा प्रदान किया गया।
बता दें कि मणिपुर में लोकटक झील, केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान, श्री गोविंदजी मंदिर, कंगला किला और मणिपुर राज्य संग्रहालय प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
यह भी पढ़ें:-

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.