इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन C है। महाराष्ट्र की राजधानी का नाम मुंबई (Mumbai) है। मुंबई भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर के किनारे स्थित है और इसमें एक गहरा प्राकृतिक बंदरगाह है। मुंबई को वर्ष 1995 तक आधिकारिक ‘बॉम्बे’ नाम से जाना जाता था। मायानगरी के रूप में मशहूर मुंबई शहर को “सपनों का शहर” भी कहा जाता है।
महाराष्ट्र की राजधानी के बारे में
मुंबई भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। इसके अलावा यह देश की आर्थिक, व्यापारिक, और फिल्मी राजधानी भी मानी जाती है। मुंबई भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। यहां मराठी, हिंदी, गुजराती, अंग्रेज़ी समेत अन्य भाषाएँ बोली जाती हैं।
भारत की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड भी यहीं स्थित है। यहाँ भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्यालय स्थित हैं। बताना चाहेंगे वर्ष 2008 में, मुंबई को अल्फा वर्ल्ड सिटी का नाम दिया गया था।
यह भी पढ़ें;-

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.