इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन B है। मेघालय की राजधानी का नाम शिलांग (Shillong) है। मेघालय भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक राज्य है। क्या आप जानते हैं कि शिलांग को “पूर्व का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है।
मेघालय की राजधानी के बारे में
मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग है। मेघालय राज्य की स्थापना 21 जनवरी, 1972 को की गई थी। बताना चाहेंगे शिलांग समुद्र तल से 1520 मीटर (4990 फीट) की औसत ऊंचाई पर एक सुंदर हिल स्टेशन है। शिलांग शहर की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा वर्ष 1864 के दौरान की गई थी। इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमाएं असम से और दक्षिणी तथा पश्चिमी सीमाएं बांग्लादेश से मिलती हैं।
मेघालय मूलत: एक पहाड़ी राज्य है। यहाँ खासी, जैंतिया और गारों आदिवासी समुदाय के लोग मुख्यत: रहते हैं। इस शहर में शिलांग पीक, एलिफेंट फॉल्स, लेडी हैदरी पार्क, हाथी झरना, कैलांग रॉक, मीठा झरना, नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान और बलफकरम राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
यह भी पढ़ें;-

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.