(A) इंफाल
(B) शिलांग
(C) कोहिमा
(D) गंगटोक
इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन C है। नागालैंड की राजधानी का नाम कोहिमा (Kohima) है। बताना चाहेंगे समुद्र तल से 1444 मीटर की ऊँचाई पर दक्षिण में स्थित कोहिमा, नागालैंड की राजधानी के रूप में एक गौरवपूर्ण स्थान रखता है।
नागालैंड की राजधानी के बारे में
कोहिमा, भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड की राजधानी है। क्या आप जानते हैं कि कोहिमा नाम “केव्हिरा” से लिया गया है जो उस गाँव का नाम है जहाँ कोहिमा शहर स्थित है। कोहिमा गाँव, जिसे ‘बारा बस्ती’ (Bara Basti) भी कहा जाता है, एशिया का दूसरा सबसे बड़ा गाँव है। यह पश्चिम में दीमापुर और पेरेन जिले, पूर्व में जुन्हेबोटो और फेक जिले, दक्षिण में मणिपुर राज्य और उत्तर में त्सेमिन्यु जिले के साथ अपनी सीमाएँ साझा करता है। कोहिमा में अधिकतर नागा समुदाय के लोग रहते हैं।
नागालैंड के बारे में
नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को पूर्ण विकसित राज्य बना, तो कोहिमा को राज्य की राजधानी के रूप में नामित किया गया। नागालैंड की राजधानी कोहिमा की स्थापना अंग्रेजों ने वर्ष 1878 में की थी। इस शहर में कोहिमा वॉर सिमेट्री (Kohima War Cemetery), कोहिमा जू और मैरी हेल्प ऑफ क्रिस्चन कैथेड्रल प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। यहां मौसम मॉडरेट होता है, जिसकी वजह से ट्रिप को आराम से एन्जॉय किया जा सकता है। वहीं, सर्दियों में कोहिमा का तापमान रात में शून्य से नीचे तक गिर सकता है।
यह भी पढ़ें:-

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.