Sansad Ke Kitne Ang Hote Hain: संसद के कितने अंग होते हैं?

1 minute read
संसद के कितने अंग होते हैं
(A) 3
(B) 5
(C) 7 
(D) 8 
Answer
Verified

इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन A (3) है। संसद भारत का सर्वोच्‍च विधायी निकाय है। भारतीय संसद के तीन अंग राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा होते हैं। भारतीय संसद का संचालन नई दिल्ली स्थित संसद भवन से होता है। राष्ट्रपति के पास दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने, स्थगित करने और लोकसभा को भंग करने की शक्ति होती है।

संसद के कितने अंग होते हैं?

भारतीय संसद में राष्‍ट्रपति तथा दो सदन – राज्‍य सभा (राज्‍यों की परिषद) एवं लोकसभा (लोगों का सदन) होते हैं। राष्‍ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्‍थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है। भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। वहीं नए संविधान के तहत प्रथम आम चुनाव वर्ष 1951-52 में आयोजित किए गए थे तथा प्रथम निर्वाचित संसद अप्रैल, 1952 में अस्तित्‍व में आई थी। भारत में 1952 से लेकर अब तक की अवधि में 18वीं लोकसभा के चुनाव हुए हैं।

भारत की राज्यसभा

राज्‍यसभा एक स्‍थायी निकाय है तथा इसे भंग नहीं किया जा सकता। भारत का उपराष्‍ट्रपति राज्‍य सभा का पदेन सभापति होता है। भारतीय संविधान के अनुसार राज्‍यसभा में अधिकाधिक 250 सदस्‍य होंगे। वहीं 238 सदस्‍य राज्‍यों तथा संघ राज्‍य क्षेत्रों के प्रतिनिधि होंगे तथा 12 सदस्‍यों को राष्‍ट्रपति द्वारा नामांकित किया जाएगा। बताना चाहेंगे राज्यसभा के सदस्य 6 सालों के लिए चुने जाते हैं। राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष में सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

भारत की लोकसभा 

लोकसभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्यसभा है। लोकसभा का कार्य काल, यदि इसे भंग न किया जाए, इसकी प्रथम बैठक के लिए नियुक्‍त तिथि से पांच वर्ष है। बता दें कि लोकसभा का संघटन सार्वभौम वयस्‍क मताधिक के आधार पर प्रत्‍यक्ष चुनाव द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों से किया जाता है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 550 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। वर्तमान में सदन की सदस्‍य संख्‍या 543 है।

यह भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*