इस प्रश्न का सही उत्तर D है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park) असम में गुवाहाटी से 194 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह असम का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। क्या आप जानते हैं कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, को ‘गैंडे की भूमि’ भी कहा जाता है। दरअसल, यह उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। रिपोर्ट के अनुसार विश्व के दो तिहाई गैंडे काजीरंगा में पाए जाते हैं।
UNESCO द्वारा वर्ष 1985 में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया है। इसे बर्डलाइफ इंटरनेशनल (BirdLife International) द्वारा एक महत्त्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में भी मान्यता दी गई है।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga Rashtriya Udyan) असम राज्य में स्थित है और 42,996 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। काजीरंगा को वन्यजीवों के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन आश्रयों में से एक माना जाता है। 20वीं सदी के आरंभ में भारतीय एक सींग वाले गैंडे को विलुप्ति की कगार से बचाने से लेकर इस प्रजाति के सर्वाधिक गैंडों को आश्रय देने वाला एकमात्र उद्यान बनने तक इस उद्यान का योगदान संरक्षण की दृष्टि से एक शानदार उपलब्धि है। काजीरंगा का विस्तार ब्रह्मपुत्र नदी के आस-पास है जो इस क्षेत्र कि एक विशाल नदी है। इसके परिणामस्वरूप बहुत-सी झीलें, दलदल, घास भूमि और समतल घास के मैदान इस सुंदर उद्यान के अंग हैं।
यहाँ एक सींग वाले गैंडों की दुनिया की सबसे बड़ी आबादी रहती है, साथ ही यहाँ बाघ, हाथी, तेंदुआ, जंगली जलीय भैंसे, सांभर, दलदली हिरण, जंगली बिल्ली, हॉग बैजर, हूलॉक गिब्बन और भालू सहित कई स्तनधारी और हज़ारों पक्षी रहते हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को भारतीय बाघों का घर भी कहा जाता है। वहीं काजीरंगा को वर्ष 2006 में बाघ अभयारण्य (Tiger Reserve) भी नामित किया गया था।
यह भी पढ़ें
- महलों का शहर किसे कहा जाता है?
- भारत का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता हैं?
- भारत का गुलाबी शहर किसे कहा जाता है?
- बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?
- राजस्थान में कितने जिले हैं?
- आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं?
- दिल्ली में कितने जिले हैं?
- मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
- कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
- दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.