राजस्थान में लोकसभा और राज्यसभा की कितनी सीटें हैं? 

1 minute read
राजस्थान में लोकसभा और राज्यसभा की कितनी सीटें हैं
Answer
Verified

राजस्थान में लोकसभा की 25 और राज्यसभा की 10 सीटें हैं। क्या आप जानते हैं कि राजस्थान क्षेत्रफल के अनुसार, भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की सीमाएं पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश, उत्तर में पंजाब तथा उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से मिलती है। राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। वर्तमान में राजस्थान में भजन लाल शर्मा के नेतृत्‍व में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार है।

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें इस प्रकार हैं;-

  1. बूंदी
  2. चूरू
  3. जयपुर
  4. दौसा
  5. कोटा
  6. अजमेर
  7. जोधपुर
  8. नागौर
  9. जालौर
  10. पाली
  11. जयपुर ग्रामीण
  12. अलवर
  13. बांसवाड़ा
  14. झालावाड़-बारां
  15. भरतपुर
  16. बाड़मेर
  17. भीलवाड़ा
  18. बीकानेर
  19. चित्तौड़गढ़
  20. धौलपुर-करौली
  21. डूंगरपुर
  22. गंगानगर
  23. हनुमानगढ़
  24. झुंझुनूं
  25. उदयपुर 

राजस्थान में राज्यसभा सीटें

राजस्थान में राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं। बता दें कि राज्यसभा सदस्य सीधे जनता द्वारा नहीं चुने जाते, बल्कि इन्हें राज्य विधान सभा के सदस्य चुनते हैं। राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। जबकि लोकसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

यह भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*