उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर C है। वर्तमान में, सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ में केवल एक ही जिला है, जिसे ‘चंडीगढ़ जिला’ के नाम से जाना जाता है। बताना चाहेंगे कि यह जिला पूरे केंद्र शासित प्रदेश को कवर करता है और इसका प्रशासनिक मुख्यालय भी चंडीगढ़ शहर में ही स्थित है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
चंडीगढ़, भारत का एक प्रमुख केंद्र शासित प्रदेश है, जो पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी के रूप में कार्य करता है। यह शहर अपनी सुव्यवस्थित योजना, स्वच्छता और उच्च जीवन स्तर के लिए जाना जाता है। इस शहर में केवल एक ही जिला है, जिसे “चंडीगढ़ जिला” के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यह जिला पूरे केंद्र शासित प्रदेश को कवर करता है और इसका प्रशासनिक मुख्यालय भी चंडीगढ़ शहर में ही स्थित है।
चंडीगढ़ जिले की प्रमुख जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध चंडीगढ़ जिले के आंकड़ों के अनुसार इस जिले का क्षेत्रफल लगभग 114 वर्ग किलोमीटर है। वर्ष 2011 में हुई जनसंख्या के अनुसार, इस जिले की कुल जनसंख्या लगभग 10,54,686 है। इसी के साथ इस जिले में साक्षरता दर लगभग 86.05% है। यहाँ की आधिकारिक भाषाएं हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी हैं।
चंडीगढ़ का प्रशासन केंद्र सरकार के अधीन है, और इसकी देखरेख एक प्रशासक द्वारा की जाती है, जो राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त होता है। यह शहर भारत के पहले योजनाबद्ध शहरों में से एक है, जिसे प्रसिद्ध वास्तुकार ली कॉर्बूज़िए द्वारा डिजाइन किया गया था।
बता दें कि चंडीगढ़ न केवल एक जिला है, बल्कि यह एक ऐसा केंद्र शासित प्रदेश और दो राज्यों की राजधानी भी है। यहां पंजाब और हरियाणा दोनों के उच्च न्यायालय, विधानसभा भवन और सचिवालय स्थित हैं, जो इसे एक अद्वितीय प्रशासनिक केंद्र बनाते हैं।
संबंधित आर्टिकल्स

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.