Mrityu Dar Kise Kahate Hain: मृत्यु दर किसे कहते हैं?

1 minute read
Summarise with AI
Mrityu Dar Kise Kahate Hain
Answer
Verified

किसी देश या क्षेत्र में प्रति हजार व्यक्तियों पर एक वर्ष में मृत होने वाले व्यक्तियों की संख्या मृत्यु दर (Mortality Rate) कहलाती है। मृत्यु दर से जनसंख्या घटती है। आसान भाषा में कहें तो मृत्यु दर का अर्थ है किसी विशेष जनसंख्या में एक निश्चित समय अवधि के दौरान मृत्यु की दर। इसे आमतौर पर प्रति 1,000 व्यक्तियों पर व्यक्त किया जाता है। बता दें कि जनसंख्या के विभिन्न आयु वर्गों में मृत्यु दर में भिन्नता पाई जाती है।

मृत्यु दर से संबंधित अतिरिक्त जानकारी  

बताना चाहेंगे प्रति हजार जनसंख्या पर एक वर्ष में मृत व्यक्तियों की संख्या को मृत्यु दर (Mortality Rate) कहते हैं। वहीं मृत्यु दर जनसंख्या हास का घटक है। मृत्यु दर को पूर्णतः नियंत्रित नहीं किया जा सकता हालांकि जन्म दर (Birth Rate) को नियंत्रित किया जा सकता है। 

जब मृत्यु दर, जन्म दर से अधिक हो तो इसे ऋणात्मक वृद्धि दर कहते हैं। मृत्यु दर को प्रभावित करने वाले कारक हैं:- खाद्यान्नों का आभाव, दूषित पेयजल, गरीबी, बीमारियां और महामारी, स्वास्थ्य सुविधा का आभाव, शिक्षा का निम्न स्तर तथा प्राकृतिक आपदाएँ आदि। 

यह भी पढ़ें:

  • वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
  • ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
  • भारत का भौतिक स्वरुप क्या है?
  • ज्वार भाटा किसे कहते हैं?
  • भूमध्य रेखा क्या है?
  • अक्षांश और देशांतर क्या है?
  • लाल ग्रह किसे कहते हैं?
  • पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
  • नदी तंत्र किसे कहते हैं?
Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*