इस प्रश्न का सही उत्तर D है। भारत का फाइनेंशियल कैपिटल, इंडस्ट्रियल सिटी और मायानगरी के रूप में मशहूर मुंबई शहर को “सपनों का शहर” भी कहा जाता है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर के किनारे बसा एक जीवंत महानगर है जो ऊर्जा, विविधता और असीम अवसरों से भरा हुआ है। यह शहर भारत के मनोरंजन उद्योग का केंद्र है और अनगिनत लोगों के सपनों और आकांक्षाओं की किरण है।
बता दें कि मुंबई को यूं ही सपनों का शहर नहीं कहा जाता है। यह शिक्षा, कला, व्यापार, उद्योग व स्टार्टअप के लिहाज से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में विशेष स्थान रखता है। बताना चाहेंगे मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केंद्रों में से एक है। मुंबई भारत में सबसे बड़े फिल्म उद्योग का घर और महत्वाकांक्षी कलाकारों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है।
मुंबई के बारे में
मुंबई भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। मुंबई जिसे सन 1995 तक आधिकारिक नाम बॉम्बे के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर की संस्कृति परंपरागत उत्सव, खानपान, संगीत, नृत्य और रंगमंच का मिश्रण है। यहां विश्व की अन्य राजधानियों की अपेक्षा बहुभाषी और बहुआयामी जीवनशैली देखने मिलती है। यहाँ के प्रतिष्ठित स्थल और जीवंत वातावरण बेहतर जीवन की तलाश करने वाले लाखों लोगों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतीक हैं।
इसके अलावा इस शहर में ढेरों कला एवं मनोरंजन केंद्र, प्रमुख एडवरटाइजिंग एजेंसियां, मीडिया कंपनियां, सांस्कृतिक संस्थान और इंडस्ट्री सहित अनेकों उद्योग मौजूद हैं। यही कारण है कि नौकरियों के अवसर देने वाली मुंबई में सभी के लिए पर्याप्त मौके हैं।
यह भी पढ़ें
- महलों का शहर किसे कहा जाता है?
- भारत का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता हैं?
- भारत का गुलाबी शहर किसे कहा जाता है?
- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क कहां है?
- राजस्थान में कितने जिले हैं?
- आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं?
- दिल्ली में कितने जिले हैं?
- मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
- कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
- दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.