सही उत्तर है (a), वर्तमान में उत्तराखंड में कुल 13 जिले हैं। उत्तराखंड, भारत के उत्तर में स्थित एक पहाड़ी राज्य है, जिसे “देवभूमि” के नाम से भी जाना जाता है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। प्रशासनिक सुविधा और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड को 13 जिलों में विभाजित किया गया है। जो दो मंडलों में बांटी गई है: कुमाऊँ और गढ़वाल मंडल।
दीर्घ उत्तर
वर्तमान में उत्तराखंड में कुल 13 जिले हैं। उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग को अलग करके किया गया था, तब इसमें 13 जिले शामिल थे। गठन के समय से ही उत्तराखंड में जिलों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
इन जिलों को दो मंडलों कुमाऊं और गढ़वाल में संगठित किया गया है। गढ़वाल मंडल में कुल 7 जिले आते हैं और कुमाऊँ मंडल में कुल 6 जिले आते हैं, दोनों मंडलों या प्रशासनिक प्रभागों में संस्कृति, खान-पान, और रीतिरिवाज़ों का अलग स्वरुप देखने को मिलता है। जो राज्य के प्रशासनिक और भौगोलिक विभाजन को दर्शाते हैं। प्रत्येक जिले का अपना जिला मुख्यालय है और यह जिला प्रशासन के प्रमुख के अधीन कार्य करता है। आपको बता दें कि उत्तराखंड, जो भारत का 27वां राज्य है। उत्तराखंड का क्षेत्रफल लगभग 53,483 वर्ग किमी है।
उत्तराखंड के 13 जिलों के नाम
उत्तराखंड के कुल जिले, उनका क्षेत्रफल और उनके मुख्यालय और प्रमुख शहर कुछ इस प्रकार हैं:
| जिला | क्षेत्रफल | मुख्यालय | प्रमुख शहर |
| उत्तरकाशी | 8,016 | उत्तरकाशी | उत्तरकाशी, बड़कोट, गंगोत्री, पुरोला |
| चमोली | 8,030 | गोपेश्वर | गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी), बद्रीनाथ |
| रुद्रप्रयाग | 1,890 | रुद्रप्रयाग | रुद्रप्रयाग, केदारनाथ |
| टिहरी गढ़वाल | 4,080 | नई टिहरी | नई टिहरी, टिहरी, चंबा, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग |
| देहरादून | 3,088 | देहरादून | देहरादून (राजधानी), ऋषिकेश, मसूरी, विकासनगर, चकराता |
| पौड़ी गढ़वाल | 5,399 | पौड़ी | पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर, दुगड्डा |
| हरिद्वार | 2,360 | हरिद्वार | हरिद्वार, रुड़की, मंगलौर, लक्सर |
| पिथौरागढ़ | 7,100 | पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी |
| चंपावत | 1,781 | चंपावत | चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट, बनबसा |
| अल्मोड़ा | 3,083 | अल्मोड़ा | अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट, बागेश्वर |
| नैनीताल | 3,860 | नैनीताल | नैनीताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, भीमताल, भवाली, कालाढूंगी |
| उधम सिंह नगर | 2,908 | रुद्रपुर | रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, जसपुर, बाजपुर, सितारगंज, गदरपुर |
| बागेश्वर | 2,302 | बागेश्वर | बागेश्वर, कौसानी |
गढ़वाल मंडल में आने वाले जिले
गढ़वाल मंडल के जिलों की सूची इस प्रकार है:
| जिला | मुख्यालय |
| उत्तरकाशी | उत्तरकाशी |
| चमोली | गोपेश्वर |
| रुद्रप्रयाग | रुद्रप्रयाग |
| टिहरी गढ़वाल | नई टिहरी |
| देहरादून | देहरादून |
| पौड़ी गढ़वाल | पौड़ी |
| हरिद्वार | हरिद्वार |
कुमाऊँ मॉडल में आने वाले जिले
कुमाऊँ मंडल के जिलों की सूची इस प्रकार है:
| जिला | मुख्यालय |
| पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ |
| चंपावत | चंपावत |
| अल्मोड़ा | अल्मोड़ा |
| नैनीताल | नैनीताल |
| उधम सिंह नगर | रुद्रपुर |
| बागेश्वर | बागेश्वर |
उत्तराखंड का सबसे छोटा और बड़ा जिला
उत्तराखंड आपने प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से चमोली जिला है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 8,030 वर्ग किलोमीटर है। और सबसे छोटा जिला चंपावत है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 1,781 वर्ग किलोमीटर है।
अन्य संबंधित आर्टिकल

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.