इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन A है। अरुणचाल प्रदेश की राजधानी का नाम ईटानगर (Itanagar) है। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक पूर्वोतर राज्य है।
| राज्य | अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) |
| राजधानी | ईटानगर (Itanagar) |
| स्थापना | 20 फरवरी 1987 |
| पूर्व नाम | नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) |
| राजकीय पशु | मिथुन |
| राजकीय पक्षी | हॉर्नबिल |
| जनजातीय समूह | मोनपा, निशि, अपतानी, नोक्टे और शेरडुकपेन आदि। |
| राजभाषा | अंग्रेजी |
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी के बारे में
वर्तमान अरुणाचल प्रदेश को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान वर्ष 1972 तक नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के रूप में जाना जाता था। बताना चाहेंगे 20 जनवरी, 1972 को यह भारत का केंद्र शासित प्रदेश बना और इसका नाम अरुणाचल प्रदेश रखा गया। इसे अरुणाचल प्रदेश राज्य अधिनियम, 1986 द्वारा राज्य का दर्जा प्रदान किया गया था। यह भारत का 24वां राज्य है।
अरुणाचल प्रदेश भारत की सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। वहीं यह राज्य पश्चिम में भूटान, उत्तर में चीन, दक्षिण-पूर्वी भाग में नगालैंड और म्यांमार तथा दक्षिण-पश्चिमी भाग में असम के साथ अपनी सीमाएं साझा करता हैं। अरुणाचल प्रदेश के महत्त्वपूर्ण जनजातीय समूहों में मोनपा, निशि, अपतानी, नोक्टे और शेरडुकपेन शामिल हैं। इस राज्य की अधिकांश आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि (मुख्य रूप से झूम खेती) पर निर्भर है। यहां नूरनांग जलप्रपात, तवांग मठ, जीरो घाटी, बुम ला दर्रा, नामदफा राष्ट्रीय उद्यान और पासीघाट प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
यह भी पढ़ें:-

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.