इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन B है। छत्तीसगढ़ की राजधानी का नाम रायपुर (Raipur) है। माना जाता है कि 36 गढ़ों के स्थित होने के कारण राज्य का नाम छत्तीसगढ़ पड़ा। वर्तमान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश राज्य से अलग होकर 1 नवंबर, 2000 को अस्तित्व में आया।
| राज्य | छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) |
| राजधानी | रायपुर (Raipur) |
| स्थापना | 1 नवंबर, 2000 |
| क्षेत्रफल | 135,194 वर्ग किलोमीटर |
| राज्य पशु | वन भैंसा |
| राज्य पक्षी | पहाड़ी मैना |
| राज्य वृक्ष | साल |
| भाषा | छत्तीसगढ़ी |
| प्रसिद्धि | “धान का कटोरा” |
छत्तीसगढ़ की राजधानी के बारे में
छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर है, जो कि मुख्यतः व्यापार, अर्थव्यवस्था, और प्रशासन का केंद्र है। छत्तीसगढ़ की स्थापना 1 नवंबर, 2000 को हुई थी। यह भारत का 26वां राज्य है। बता दें कि यह राज्य 135,194 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह राज्य सात राज्यों अर्थात मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ अपनी सीमा सांझा करता हैं। क्या आप जानते हैं कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा (अर्थ-चावल का कटोरा) के नाम से भी प्रसिद्ध है।
वहीं राज्य में मूल रूप से छत्तीसगढ़ी भाषा प्रचलित है। बताना चाहेंगे यहां बहने वाली प्रमुख नदियों में महानदी, इंद्रावती, हसदेव, शिवनाथ, अरपा, मांड, सोंढूर, कन्हर, पैरी, खारून आदि शामिल है। जबकि राज्य के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों में भोरमदेव, सिरपुर, राजिम, बारसूर, माता कौशल्या धाम चंदखुरी, रतनपुर, तीरथगढ़ एवं चित्रकोट जलप्रपात शामिल है।
यह भी पढ़ें:-

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.