हिमाचल दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
हिमाचल दिवस कब मनाया जाता है
(A) 25 जनवरी
(B) 21 फरवरी 
(C) 15 अप्रैल
(D) 19 अगस्त
Answer
Verified

इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन C (15 अप्रैल) है। प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश दिवस (Himachal Pradesh Diwas) मनाया जाता है। इस दिन सन 1948 में हिमाचल प्रदेश को भारत के एक प्रांत के रूप में बनाया गया था।

हिमाचल दिवस15 अप्रैल
हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस25 जनवरी, 1971
राजकीय पशु  हिम तेंदुआ
राजकीय पक्षीवेस्टर्न ट्रेगोपेन
राजकीय पुष्पपिंक रोडोडेंड्रोन
राजकीय भाषाहिंदी और स्थानीय बोलियाँ

हिमाचल दिवस के बारे में 

हिमाचल प्रदेश दिवस (Himachal Day) हर वर्ष 15 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक गठन और सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाता है। हिमाचल प्रदेश 1 नवंबर 1956 को एक केंद्रशासित प्रदेश बना तथा वर्ष 1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ इसका विस्तार किया गया। इसके बाद 25 जनवरी, 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ और यह हिमाचल प्रदेश अधिनियम, 1970 के तहत भारत का 18वां राज्य बन गया।

हिमाचल दिवस का उत्सव और आयोजन

हिमाचल दिवस के अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं:-

  • ध्वजारोहण और परेड: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और अन्य जिलों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक परेड आयोजित की जाती हैं।
  • संस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: स्थानीय नृत्य, संगीत और कला प्रदर्शन होते हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हैं।
  • विकास योजनाओं की घोषणा: मुख्यमंत्री और अन्य नेता राज्य के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा करते हैं।

यह भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*