उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। बता दें कि यह तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1950 से हुई और तब से लेकर आज तक हर साल इसे एक खास थीम के साथ मनाया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल एक तारीख नहीं है, यह हमें याद दिलाता है कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। चाहे आप किसी भी उम्र या स्थान से ही क्यों न हों, यह जरूरी है कि आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करते रहें।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य
विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के पीछे कई महत्वपूर्ण उद्देश्य होते हैं, जिनमें से प्रमुख लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक करना, समाज में हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना, सरकारों और संस्थाओं को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रेरित करना, स्वास्थ्य से जुड़े नए आंकड़ों और रिपोर्ट्स को साझा करना और विश्व स्तर पर एकजुट होकर स्वास्थ्य के अधिकार की बात करना है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम क्या है?
इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम “Healthy Beginnings, Hopeful Futures” (स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य) है। इस थीम मुख्य रूप से मातृ और नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर केंद्रित है, इस थीम का मुख्य फोकस गर्भावस्था, प्रसव और प्रसवोत्तर देखभाल के दौरान उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की आवश्यकता पर निर्धारित किया गया है।
संबंधित आर्टिकल्स
- All India Radio Ki Sthapna Kab Hui: ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई?
- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है? | Rashtriya Sankhyiki Divas Kab Manaya Jata Hai
- विश्व हाथ धुलाई दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है? | Rashtriya Yuva Diwas Kab Manaya Jata Hai
- भारतीय थल सेना दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मौसम दिवस कब मनाया जाता है? | Vishva Mausam Divas Kab Manaya Jata Hai
- Vishva Hasya Divas Kab Manaya Jata Hai: विश्व हास्य दिवस कब मनाया जाता है?
- झारखण्ड दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व विकलांग दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व विद्यार्थी दिवस कब मनाया जाता है?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.