बिहार में लोकसभा की 40 और राज्यसभा की 16 सीटें हैं। वहीं राज्य में विधानसभा की 243 सीटें हैं। बिहार भारत का 12वां राज्य है। बिहार की स्थापना 22 मार्च, 1912 को हुई थी। बताना चाहेंगे प्रतिवर्ष बिहार दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 2025 में बिहार की स्थापना के 113 वर्ष पूरे हो गए।
बिहार की 40 लोकसभा सीटें
बिहार में लोकसभा की 40 सीटें इस प्रकार हैं;-
- वाल्मीकि नगर
- शिवहर
- सीतामढ़ी
- झंझारपुर
- सुपौल
- मधेपुरा
- गोपालगंज
- सिवान
- भागलपुर
- बांका
- मुंगेर
- नालंदा
- पश्चिमी चंपारण
- पूर्वी चंपारण
- मधुबनी
- अररिया
- दरभंगा
- मुज़फ़्फ़रपुर
- महाराजगंज
- सारण
- उजियारपुर
- बेगूसराय
- पटना साहिब
- नवादा
- वैशाली
- हाजीपुर
- समस्तीपुर
- खगड़िया
- जमुई
- पाटलिपुत्र
- बक्सर
- जहानाबाद
- औरंगाबाद
- किशनगंज
- कटिहार
- आरा
- सासाराम
- गया
- पूर्णिया
- काराकाट
बिहार में राज्यसभा सीटें
बिहार में राज्यसभा की कुल 16 सीटें हैं। बता दें कि राज्यसभा सदस्य सीधे जनता द्वारा नहीं चुने जाते, बल्कि इन्हें राज्य विधान सभा के सदस्य चुनते हैं। राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। जबकि लोकसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
बिहार के बारे में
बिहार भारत का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध राज्य है। यह देश के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है और इसकी राजधानी पटना है। बिहार का गठन 22 मार्च, 1912 को हुआ था। इसे बंगाल प्रांत से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया था। बिहार का कुल क्षेत्रफल 3,202 वर्ग किलोमीटर है। बिहार में हिंदी, उर्दू, मैथली और मगही आदि भाषाएं बोली जाती है। यह एक कृषिप्रधान राज्य है यहां चावल, गेहूं, मक्का और गन्ना मुख्य फसलें हैं। वर्तमान में बिहार में श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल (यूनाइटेड) की सरकार है।
यह भी पढ़ें:
- राजस्थान में लोकसभा और राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?
- छत्तीसगढ़ में लोकसभा और राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?
- संसद के कितने अंग होते हैं?
- संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां है?
- संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने अंग होते हैं?
- प्रदूषण कितने प्रकार के होते हैं?
- मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मधुमेह दिवस कब मनाया जाता है?
- अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तराखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
- अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
- प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
- राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
- बिहार दिवस कब मनाया जाता है?
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
