इस प्रश्न का सही उत्तर D है। 1 फुट में 0.3048 मीटर होते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, 1 फुट को ठीक 0.3048 मीटर के रूप में परिभाषित किया गया है। बताना चाहेंगे फुट का उपयोग मुख्यतः संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और कुछ अन्य देशों में होता है। एक फुट में 12 इंच होते हैं। जबकि मीटर, लंबाई की आधारभूत इकाई है जो अंतर्राष्ट्रीय इकाई प्रणाली (SI) का हिस्सा है और दुनिया के अधिकांश देशों में उपयोग की जाती है।
1 फुट = 0.3048 मीटर कैसे तय हुआ?
1 फुट को आधिकारिक रूप से 0.3048 मीटर माना जाता है। यह निर्धारण सन 1959 में संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों द्वारा एक समझौते के तहत किया गया था। इसे “अंतर्राष्ट्रीय यार्ड और पाउंड समझौता” (International Yard and Pound Agreement) कहा जाता है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सटीक माप के लिए यार्ड (yard) और पाउंड (pound) के मूल्यों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक समान बनाना था।
फुट को मीटर में कैसे बदलें?
फुट को मीटर में बदलने के लिए एक सरल फॉर्मूला हैं:-
फॉर्मूला: मीटर= फुट × 0.3048
उदाहरण:
| फुट | मीटर |
| 1 | 0.3048 |
| 3 | 0.914 |
| 5 | 1.524 |
| 6 | 1.8288 |
| 7 | 2.134 |
| 10 | 3.048 |
| 16 | 4.877 |
यह भी पढ़ें

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.