उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर A है। लक्षद्वीप एकमात्र ऐसा केंद्रशासित प्रदेश है जिसमें केवल एक ही जिला है। इसका नाम भी “लक्षद्वीप” ही है। बताना चाहेंगे अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप, भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है। यह 36 द्वीपों का एक समूह है, जिनमें से केवल 10 द्वीपों पर ही लोग निवास करते हैं।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
लक्षद्वीप में केवल एक ही जिला है, लेकिन प्रशासनिक और विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसे उपखंडों और विकास खंडों में विभाजित किया गया है। इस संरचना के आधार पर ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रत्येक द्वीप पर स्थानीय प्रशासन और विकास कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें।
बता दें कि लक्षद्वीप को 10 उपखंडों में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक उपखंड एक द्वीप या द्वीप समूह को कवर करता है। इन उपखंडों के अधिकारी स्थानीय प्रशासन और विकास कार्यों की निगरानी करते हैं। तो वहीं यहाँ 5 विकास खंड हैं, जिनके नाम “कवरत्ती, अमिनी, अंद्रोत, मिनिकॉय और किल्टान” हैं। प्रत्येक विकास खंड में लक्षद्वीप के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों का कार्यान्वयन होता है।
बता दें कि लक्षद्वीप में पंचायती राज प्रणाली के तहत स्थानीय स्वशासन को बढ़ावा दिया गया है, जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायतें और जिला पंचायतें आती हैं। बताना चाहेंगे यहाँ 10 ग्राम पंचायतें हैं, जो प्रत्येक निवासित द्वीप पर एक होती है। इसके साथ ही यहाँ एक जिला पंचायत है, जिसमें 22 सीधे निर्वाचित सदस्य, 10 ग्राम पंचायतों के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य शामिल होते हैं।
संबंधित आर्टिकल्स

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.