इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन C (विक्टोरिया) है। वर्ष 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में होना तय पाया गया था। लेकिन विक्टोरिया राज्य ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी से नाम वापस ले लिया है। इसकी वजह इवेंट की बड़ी लागत बताई गई है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 20 से अधिक इवेंट का आयोजन किया जाना है, जिसमें 5 हजार से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे। ये आयोजन विक्टोरिया राज्य के गीलोंग, बेंडिगो, शेपार्टन और बलार्ट शहरों में होने वाले थे।
बता दें कि आयोजकों ने शुरूआत में अनुमान लगाया था कि इस इवेंट को करने में 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर का ख़र्चा होगा। लेकिन नए अनुमान के अनुसार अब ये ख़र्चा तीन गुना होने वाला है। इसलिए आयोजकों ने इसका आयोजन नहीं करने का फैसला लेते हुए इस फैसले के बारे में कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन को भी बता दिया है। ऑस्ट्रेलिया अब तक 5 बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर चुका है। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन आखिरी बार साल 2022 में बर्मिंघम में किया गया था।
- विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तराखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
- अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
- प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
- राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
- बिहार दिवस कब मनाया जाता है?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.