जनसंख्या का शिक्षा, व्यवसाय, उद्योग या पारिवारिक कारणों से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना प्रवास (Migration) कहलाता है।
प्रवास किसे कहते हैं?
जनसंख्या के किसी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर बसने को प्रवास (Migration) कहते हैं। प्रवास किसी देश विशेष की जनसंख्या के आकार, वितरण, संरचना को तुरंत प्रभावित करने वाली एकमात्र घटना है। इसके कारण देशों में अभूतपूर्व आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक परिवर्तन हो जाते हैं।
प्रवास के प्रकार
प्रवास मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं:-
1. आंतरिक प्रवास
- ग्रामीण से ग्रामीण
- ग्रामीण से शहरी
- शहरी से शहरी
- शहरी से ग्रामीण
2. अंतर्राष्ट्रीय प्रवास
- अप्रवास (Immigration) – वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति अपने जन्मस्थान या मूल निवास को छोड़कर किसी दूसरे देश में जाकर बस जाते हैं और वहां के निवासी बन जाते हैं।
प्रवास के कारण
प्रवास के कारण निम्नलिखित हैं:-
- रोजगार के बेहतर अवसर मिलना
- जीवनयापन की उत्तम व्यवस्था
- शांति और स्थायी जीवन
- अनुकूल जलवायु
- उत्तम शैक्षिक और स्वास्थ्य सुविधा
- राजनीतिक या सुरक्षा कारण
- महामारी
प्रवास के प्रभाव
प्रवास के प्रभाव निम्नलिखित हैं:-
सकारात्मक प्रभाव
- रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होते हैं।
- जीवन स्तर में सुधार होता है।
- शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ बेहतर मिलती हैं।
- आर्थिक विकास में योगदान बढ़ता है।
- विभिन्न संस्कृतियों के बीच संपर्क बढ़ता है।
नकारात्मक प्रभाव
- प्रवास के कारण दोनों क्षेत्रों की जनसंख्या में अंतर आ जाता है।
- पारिवारिक विछोह और अकेलापन बढ़ता है।
- संसाधनों का शोषण बढ़ जाता है।
- सामाजिक तनाव भी बढ़ता है।
- कई स्थानों पर रोजगार घट जाता है।
- अविकसित बस्तियां बढ़ जाती हैं।
यह भी पढ़ें:
- शिशु मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- जन्म दर किसे कहते हैं?
- मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
- ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
- भारत का भौतिक स्वरुप क्या है?
- ज्वार भाटा किसे कहते हैं?
- भूमध्य रेखा क्या है?
- अक्षांश और देशांतर क्या है?
- लाल ग्रह किसे कहते हैं?
- पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
- नदी तंत्र किसे कहते हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.