उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर C है। वर्तमान में, प्रशासनिक दृष्टिकोण से नागालैंड में कुल 17 जिले हैं, बता दें कि भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है, जो अपनी विविध जनजातियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
फरवरी 1961 में नागा हिल्स तुएनसांग क्षेत्र को ही “नागालैंड” नाम दिया गया, जिसके बाद दिसंबर 1963 में नागालैंड भारत का 16वां राज्य बन गया। इसके बाद 19 दिसम्बर 1973 को मोकोकचुंग जिले से वोखा जिला और जुन्हेबोटो जिला, तुएनसांग जिले से मोन जिला तथा कोहिमा जिले से फेक जिले का गठन हुआ। फिर 2 दिसंबर 1997 को कोहिमा जिले से अलग करके दीमापुर जिला बनाया गया और अप्रैल 1998 में इसका उद्घाटन किया गया।
इसके बाद नागालैंड राज्य में 24 अक्टूबर 2003 को तीन नए जिलों “किफिरे जिला, लोंगलेंग जिला और पेरेन जिला” का गठन किया गया। बता दें कि किफिरे और लोंगलेंग जिले का गठन तुएनसांग जिले से हुआ था, और पेरेन जिला का निर्माण कोहिमा जिले से किया गया था।
इसके बाद 20 जनवरी 2021 को नोक्लाक जिले की स्थापना हुई थी, जो पहले तुएनसांग जिले का ही एक उप-जिला था। फिर 18 दिसंबर 2021 को दीमापुर जिले से अलग करके चुमौकेदिमा और निउलैंड जिले का गठन हुआ, इसके साथ ही कोहिमा जिले से अलग करके सेमिन्यू जिले का निर्माण हुआ।
इसके बाद नागालैंड के 16वें जिले के रूप में 19 जनवरी 2022 को, तुएनसांग से अलग करके शामटोर जिले का गठन हुआ। फिर पोचुरी नागा जनजाति द्वारा बसाए गए मेलुरी को आधिकारिक तौर पर 2 नवंबर को नागालैंड का 17 वां जिला बनाया गया।
नागालैंड के सभी 17 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची
नागालैंड के सभी 17 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची इस प्रकार हैं –
| क्र.सं. | जिले का नाम | मुख्यालय | गठन वर्ष |
| 1 | कोहिमा | कोहिमा | 1957 |
| 2 | मोकोकचुंग | मोकोकचुंग | 1,957 |
| 3 | तुएनसांग | तुएनसांग | 1957 |
| 4 | मोन | मोन | 1973 |
| 5 | फेक | फेक | 1973 |
| 6 | वोखा | वोखा | 1973 |
| 7 | ज़ुन्हेबोटो | ज़ुन्हेबोटो | 1973 |
| 8 | दीमापुर | दीमापुर | 1997 |
| 9 | किफ़िरे | किफ़िरे | 2004 |
| 10 | लोंगलेनग | लोंगलेनग | 2004 |
| 11 | परेन | परेन | 2004 |
| 12 | नोकलाक | नोकलाक | 2021 |
| 13 | त्सेमिन्यु | त्सेमिन्यु | 2021 |
| 14 | चुमौकेदिमा | चुमौकेदिमा | 2021 |
| 15 | निउलैंड | निउलैंड | 2021 |
| 16 | शामाटोर | शामाटोर | 2022 |
| 17 | मेलुरी | मेलुरी | 2024 |
संबंधित आर्टिकल्स

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.