उत्तर: B, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बता दें कि भारत के 3 प्रमुख राष्ट्रीय पर्व हैं, जिन्हें देशभर में सामाजिक सद्भावना के साथ मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
भारत एक सांस्कृतिक और धार्मिक विविधताओं वाला देश है, जहां अनेक पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन जब हम “राष्ट्रीय पर्व” (Rashtriya Parv) की बात करते हैं, तो इसका मतलब उन विशेष दिनों से होता है जो पूरे देश में समान रूप से, बिना किसी धार्मिक या क्षेत्रीय भेदभाव के, राष्ट्रीय भावना के साथ मनाए जाते हैं। बताना चाहेंगे भारत के 3 प्रमुख राष्ट्रीय पर्व हैं, जिन्हें देशभर में सामाजिक सद्भावना के साथ मनाया जाता है।
- गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)
- स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
- गांधी जयंती (2 अक्टूबर)
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी):
हर साल 26 जनवरी को देश भर में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और हमारा देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इस दिन राजपथ (अब कर्तव्यपथ) पर भव्य परेड और सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं।
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
15 अगस्त 1947 के दिन भारत को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी। इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर झंडा फेहराया जाता हैं, जिसके बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधित करते हैं। यह दिन देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होता है, साथ ही हमें स्वतंत्रता के लिए हुए संघर्षों के बारे में बताता है।
गांधी जयंती (2 अक्टूबर):
2 अक्टूबर ऐसा दिन है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में “अहिंसा दिवस” के रूप में भी मनाया जाता है। इसके साथ ही यह दिन गांधीजी के विचार और सिद्धांतों की याद दिलाने वाला अहम दिन है, जो भारत के राष्ट्रीय पर्वों में शामिल है।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.