उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर C है। वर्तमान में, प्रशासनिक दृष्टिकोण से मणिपुर में कुल 16 जिले हैं, बता दें कि मणिपुर पूर्वोत्तर भारत का एक छोटा लेकिन सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। यह राज्य न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए, बल्कि अपने प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
मणिपुर को वर्ष 1972 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। उस समय राज्य में केवल 5 जिले इम्फाल, उखरूल, चंदेल, तमेंगलोंग और विष्णुपुर थे। 1990 के दशक और 2000 के दशक में राज्य सरकार ने जिला विस्तार की आवश्यकता को महसूस किया, जिसके बाद कुछ और नए जिले बनाए गए। इसके बाद 9 दिसंबर 2016 को राज्य सरकार ने 7 नए जिलों के गठन की घोषणा की, जिनके नाम काकचिंग, कमजोंग, कांगपोकपी, नोनी, फेरजॉल, तेंगनौपाल और जिरिबाम थे। वर्तमान में मणिपुर के ये 16 जिले प्रशासनिक रूप से से सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से राज्य की उन्नति में अपना योगदान दे रहे हैं।
मणिपुर के सभी 16 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची
मणिपुर के सभी 16 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची इस प्रकार हैं –
| क्रमांक | जिला का नाम | मुख्यालय | गठन वर्ष |
| 1 | बिष्णुपुर | बिष्णुपुर | 1972 |
| 2 | चंदेल | चंदेल | 1974 |
| 3 | चुराचांदपुर | चुराचांदपुर | 1969 |
| 4 | इंफाल ईस्ट | पोरोमपट | 1996 |
| 5 | इंफाल वेस्ट | लम्पेलपट | 1996 |
| 6 | जिरीबाम | जिरीबाम | 2016 |
| 7 | काकचिंग | काकचिंग | 2016 |
| 8 | कामजोंग | कामजोंग | 2016 |
| 9 | कांगपोकपी | कांगपोकपी | 2016 |
| 10 | नोनी | नोनी | 2016 |
| 11 | फेरजॉल | फेरजॉल | 2016 |
| 12 | सेनापति | सेनापति | 1983 |
| 13 | तमेंगलोंग | तमेंगलोंग | 1969 |
| 14 | तेंगनौपाल | तेंगनौपाल | 2016 |
| 15 | थौबल | थौबल | 1983 |
| 16 | उखरूल | उखरूल | 1983 |
संबंधित आर्टिकल्स

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.