World’s Best School Prizes 2024 : दुनिया के बेस्ट स्कूलों की लिस्ट में भारत के भी 5 विद्यालय हुए शॉर्टलिस्‍ट

1 minute read
World's Best School Prizes 2024

World’s Best School Prizes 2024 : यूके में आयोजित वर्ल्ड बेस्ट स्कूल प्राइज 2024 के लिए विभिन्न श्रेणियों में दुनियाभर के टॉप 10 स्कूलों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें भारत के 5 स्कूलों ने जगह बनाई है। इनमें दो स्कूल मध्य प्रदेश के और 1-1 स्कूल दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के शामिल हैं। आपको बता दें की यह प्रतियोगिता समाज की प्रगति में स्कूलों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए दुनिया भर के स्कूलों को सम्मानित करने के लिए आयोजित की गई थी। 

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 18 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

दुनिया के बेस्ट स्कूल पुरस्कारों में से हर कैटेगरी के लिए टॉप 3 फाइनलिस्ट की घोषणा सितंबर में होगी। इसके बाद अक्टूबर में विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, USD 2,50,000 की पुरस्कार राशि 5 विजेताओं के बीच समान रूप से बांट दी जाएगी। बता दें कि हर जितने वाले स्कूल को USD 50,000 डॉलर पुरस्कार राशि मिलेगी।

प्रतियोगिता का आयोज यूके स्थित T4 Education की ओर से किया गया था। यूनाइटेड किंगडम की ओर से हर साल समाज की प्रगति में दुनियाभर के स्कूलों की महत्ता दर्शाने के लिए वर्ल्ड बेस्ट स्कूल प्राइज 2024 दिया जाता है। इस लिस्ट में कई श्रेणियों के तहत टॉप 10 विद्यालयों को चुना जाता है। इसी के अंतर्गत भारत के 5 विद्यालयों ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (19 June) : स्कूल असेंबली के लिए 19 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

World’s Best School Prizes 2024 : भारत के 5 बेस्ट स्कूलों की लिस्ट 

विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों के लिए चुने गए भारत के 5 बेस्ट स्कूलों की लिस्ट यहाँ दी गई है : 

संख्या स्कूलों के नाम केटेगरी 
1गवर्नमेंट सीएम राइज मॉडल एचएसएस, झाबुआ- मध्य प्रदेश स्वस्थ जीवन का समर्थन
2रयान इंटरनेशनल स्कूल, वसंत कुंज – दिल्ली एनवायरमेंट एक्शन 
3जीएचएस विनोबा अंबेडकर नगर, रतलाम – मध्य प्रदेश इनोवेशन
4कालवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (मदुरै) – तमिलनाडुसामुदायिक सहयोग
5मुंबई पब्लिक स्कूल एलके वाघजी इंटरनेशनल (आईजीसीएसई) – महाराष्ट्र स्वस्थ जीवन का समर्थन

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*