उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए अच्छी खबर, जल्द भरे जाएंगे सरकारी विभागों के रिक्त पद

1 minute read
up government job 2024 (2)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार यानी 6 जून, 2024 को प्रशासनिक विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की और अन्य निर्देशों के साथ-साथ उनसे सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने को कहा है। नियुक्ति प्रक्रिया में सरलता के लिए ई-अधियाचन की व्यवस्था लागू की गई है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोगों को नियमों की सही तरीके से जांच करने और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई गलत अधियाचन न भेजा जाए। इसके साथ ही प्रक्रिया के लिए समयसीमा तय की जाए। उन्होंने अधिकारियों से निगरानी के लिए सीएम डैशबोर्ड पर श्रमिकों की कल्याण योजनाओं का विवरण बनाए रखने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 07 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

सीएम ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी/ एसडीआई द्वारा अपने क्षेत्र में कस्तूरबा बालिका विद्यालयों का साप्ताहिक निरीक्षण किया जाए और वहां खान-पान, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि हर एक व्यवस्था का सही तरीके से ध्यान दिया जाए। 

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा की भीषण गर्मी के मौसम में परीक्षाओं से परहेज किया जाना चाहिए। इसलिए विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई सभी शैक्षिक संस्थानों में शैक्षिक कैलेंडर इस प्रकार तैयार किया जाए ताकि समय से सभी परीक्षाएं पूरी हो जाएं। स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (7 June) : स्कूल असेंबली के लिए 7 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा की मेडिकल कालेज अभियान के तहत यह ध्यान दिया जाए कि मेडिकल कॉलेज अच्छे से बन रहे हों और समय पर पूरे हों। साथ ही यह भी कहा की प्राचार्यों व अन्य फैकल्टी स्टाफ के चयन में केवल योग्यता को ही मानक बनाएं।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*