UPSC Question : आदिवासी संस्कृति क्या है? जानें यहां

1 minute read
आदिवासी संस्कृति क्या है

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में आदिवासी संस्कृति क्या है के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

आदिवासी संस्कृति क्या है?

आदिवासी समाज में कुछ पुरुषों को नेता माना जाता है। आदिवासी समाज में बूढ़े और अनुभवी या युवा ही लीडर की कैटेगरी में हो सकते हैं। वृद्ध महिलाओं को भी उनके अनुभव के लिए सम्मान दिया जाता है। आदिवासी संस्कृति उनकी परंपराओं से जुड़ी है और इसमें जनजातियों की अपनी भाषा, संगीत, कहानियां और पेंटिंग आदि शामिल हैं और उनके अपने देवी-देवता भी हैं।

यह भी पढ़ें- भारत के किन राज्यों में अधिक जनजातियां हैं? जानें यहां

आदिवासी समुदायों की पहचान उनकी संस्कृति में है। इसकी विशिष्टता समुदाय और प्रकृति के बीच अटूट बंधन है। जैसे-जैसे समाज आधुनिकीकरण (modernised) को अपनाता है तो आदिवासी संस्कृतियों की विविधता और गहराई खत्म होती जाती है।

आदिवासी संस्कृति क्या है

आदिवासी संस्कृति का क्या महत्व है?

आदिवासी समुदाय की भाषा अलग है और भाषा को संस्कृति के एक महत्वपूर्ण मार्कर के रूप में मान्यता दी गई है। भारत में कई आदिवासी समुदायों का प्रकृति, पारंपरिक मान्यताओं और प्रथाओं से गहरा रिश्ता है जो जंगलों और जानवरों के इर्द-गिर्द रहते हैं। आदिवासी अपनी अनूठी कला के लिए जाने जाते हैं, जिनमें मिट्टी के बर्तन बनाना, बुनाई और आभूषण बनाना शामिल है। इन शिल्पों का सांस्कृतिक महत्व होता है और ये पीढ़ियों से चले आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bharat ki Pramukh Janjatiyan : भारत की प्रमुख जनजातियां कौन सी हैं?

जनजातियों की मुख्य विशेषता क्या है?

भारत में जनजातियों का चरित्र सरल है। शिकार करना, मछली पकड़ना और जड़ें, फल, मेवे, जामुन, शहद और वन उत्पादों का संग्रह इनके खाने-पीने और परिवार के पालन के लिए मुख्य साधन हैं। कुछ जनजातियों को खेती करने के लिए भी जाना जाता है। 

FAQs

भारत में कितने जनजातीय हैं?

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 705 जनजातीय समूह हैं।

भारत में किस जनजाति की आबादी ज्यादा है?

2011 की जनगणना के अनुसार, भील भारत का सबसे बड़ा आदिवासी समूह है। यह भारत की कुल अनुसूचित जनजातीय आबादी का लगभग 38 प्रतिशत है।

भारत में सबसे पुरानी जनजाति कौन है?

भारत में सबसे पुरानी जनजाति भील है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको आदिवासी संस्कृति क्या है के बारे में जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*