UPSC 2023: यूपीएससी सिविल सविसेस एग्जाम में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने साझा की मार्कशीट, जानिए कौनसे विषय में मिले कितने अंक 

1 minute read
UPSC 2023: upsc civil services exam mein top karne wale aditya ne sajha ki maksheet

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने पूरे भारत में यूपीएससी सिविल सर्विसेस के एग्जाम में टॉप किया है। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में अपना आईएएस बनने का सपना पूरा कर दिखाया है। यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने अपनी यूपीएससी मेंस एग्जाम की मार्कशीट सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर साझा की है। जानिए यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने किस विषय में कितने अंक प्राप्त किए हैं। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की सब्जेक्ट वाइज़ मार्कशीट 

यह भी पढ़ें : Animesh Pradhan UPSC : यूपीएससी 2023 के फाइनल रिज़ल्ट में टॉपर रहे अनिमेष प्रधान के बारे में जानिए 

विषय अंक  
निबंध (पेपर 1)117 
जनरल स्टडीज़ 1 (पेपर 2) 104 
जनरल स्टडीज़ 2 (पेपर 3)132 
जनरल स्टडीज़ 3 (पेपर 4)095 
जनरल स्टडीज़ 4 (पेपर 5)143 
ऑप्शनल 1 (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) (पेपर 6) 148 
ऑप्शनल 1 (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) (पेपर 7) 160 
रिटन टोटल 899 
पर्सनैलिटी टेस्ट 200 
कुल प्राप्तांक 1099 

ऐसे बनती है यूपीएससी सिविल सेवा रिज़ल्ट की फाइनल मार्कशीट 

बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विसेस की मेरिट लिस्ट 2025 अंको को मिलकर बनती है। इसमें मेंस के 1750 और इंटरव्यू के 275 अंक शामिल होते हैं। प्रीलिम्स के दोनों पेपर क्वालिफाइंग होते हैं और उनके मार्क्स फाइनल पेपर में नहीं जुड़ते हैं। यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव को 2025 में से कुल 1099 अंक प्राप्त हुए हैं। इसमें से उन्हें रिटन एग्जाम में 899 अंक और पर्सनेलिटी टेस्ट में 200 अंक प्राप्त हुए हैं 

यह भी पढ़ें : MP Board 10th 12th Result 2024 Live : एमपी बोर्ड का रिजल्ट बस कुछ ही देर में होने वाला है जारी, स्टूडेंट्स हो जाएं तैयार

ऐसे करें यूपीएससी सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 का फाइनल रिज़ल्ट चेक 

यहाँ यूपीएससी सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 का फाइनल रिज़ल्ट चेक करने के लिए कुछ स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in  पर जाएं। 
  • होमपेज पर जाकर UPSC civil services exam final result 2023 के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब रिज़ल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर लें। 
  • कैंडिडेट्स चाहे तो भविष्य के लिए रिज़ल्ट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 25 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*