Today History in Hindi | 15 September – भारतीय राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की हुई थी शुरुआत, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi 15 September

देश और दुनिया में 15 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1959 में आज ही के दिन भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी। 1931 में 15 सितंबर के दिन ही गांधी-इरविन समझौता हुआ था। Today History in Hindi | 15 September में हम 15 सितंबर की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

15 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1948 में आज ही के दिन स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा। 1940 में 15 सितंबर के दिन ही द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना ने दावा किया कि इसने हिटलर की जर्मन वायुसेना को हरा दिया है। 

Today History in Hindi | 15 September – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2017 में आज ही के दिन कासीनी अंतरिक्ष यान शनि के उपग्रह टाइटन से टकरा गया था।
  • 2009 में 15 सितंबर के दिन ही बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता था।
  • 2008 में आज ही के दिन अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित किया था।
  • 2008 में 15 सितंबर के दिन ही क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया था।
  • 2004 में आज ही के दिन ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान दिया गया था।
  • 2001 में 15 सितंबर के ही दिन अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी थी।
  • 2000 में आज ही के दिन सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ हुआ था।
  • 1981 में 15 सितंबर को ही वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना था।
  • 1971 में आज ही के दिन शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई थी।
  • 1959 में 15 सितंबर को ही भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी।
  • 1959 में आज ही के दिन रूसी नेता निकिता ख्रुश्चेव अमेरिका की यात्रा करने वाले सोवियत संघ के पहले नेता बने थे।
  • 1948 में 15 सितंबर को ही स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा था।
  • 1940 में आज ही के दिन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना ने दावा किया कि इसने हिटलर की जर्मन वायुसेना को हरा दिया है।
  • 1931 में 15 सितंबर के दिन ही गांधी-इरविन समझौता हुआ था।

Today History in Hindi | 15 सितंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1967 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री राम्या कृष्णन का जन्म हुआ था।
  • 1939 में 15 सितंबर को ही भारतीय अर्थशास्त्री, कानून मंत्री और न्यायमूर्ति भारत के लिए सुब्रमण्यम स्वामी का जन्म हुआ था।
  • 1927 में आज ही के दिन प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 15 सितंबर को ही अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक जैकी कूपर का जन्म हुआ था।
  • 1909 में आज ही के दिन तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई का जन्म हुआ था।
  • 1905 में 15 सितंबर को ही भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 15 September में आपको 15 सितंबर का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*