Maharashtra NEET UG Counselling 2023: महाराष्ट्र में NEET UG रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन 

1 minute read

Maharashtra NEET UG Counselling 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 24 जुलाई से महाराष्ट्र NEET UG 2023 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स ‘स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल’, महाराष्ट्र की ऑफिशियल वेबसाइट cetcel.net.in/NEET-UG-2023 पर जाकर महाराष्ट्र MBBS 2023 एडमिशन सत्र के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको बता दें कि कैंडिडेट्स CAP पोर्टल cetcel.mahacet.org पर जाकर भी स्टेट कोटा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

इसके साथ ही कैंडिडेट्स को अन्य लेटेस्ट अपडेट्स के लिए महाराष्ट्र मेडिकल की ऑफिशियल वेबसाइट cetcel.mahacet.org को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। 

यह भी पढ़ें – Gujarat NEET UG Counselling 2023

Maharashtra NEET UG Counselling 2023 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

यहां कैंडिडेट्स के लिए Maharashtra NEET UG Counselling 2023 की डेट्स के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की भी कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • अब NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड आदि फिल करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अकादमिक डिटेल्स फिल करें।  
  • अब आप जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे NEET एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, मार्कशीट, सर्टिफिकेट्स और अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।  
  • इसके बाद कैंडिडेट्स कॉलेज और प्रोग्राम के अपने पसंदीदा विकल्पों को भरने और लॉक करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। यहां ध्यान रखें की समय सीमा से पहले विकल्पों को सावधानीपूर्वक प्राथमिकता देना और लॉक करना जरूरी होगा। 
  • अब निश्चित फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • सभी स्टेप्स कंप्लीट करने के बाद कैंडिडेट को अपने रजिस्टड मोबाइल नंबर और ईमेल पर कन्फर्मेशन मेसेज से रूप में एप्लीकेशन सबमिट की जानकारी प्राप्त होगी। 

यह भी पढ़ें – Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023

Maharashtra NEET UG Counselling 2023: कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को Maharashtra NEET UG Counselling 2023 की डेट्स के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी भी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट 
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित कैंडिडेट्स के संबंध में एसटी कैटेगिरी सर्टिफिकेट

यह भी पढ़ें – Who Will Conduct NEET 2024

Maharashtra NEET UG Counselling 2023: सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 

आपको बता दें कि राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा सेल योग्यता रैंक और कैंडिडेट्स द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर फ़ाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। वहीं कैंडिडेट्स को यह ध्यान रखना आवश्यक होगा कि जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट की गई हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर नामित कॉलेजों को रिपोर्ट करना होगा। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस को भी पूरा करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें – Tamil Nadu NEET UG 2023 Counselling 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*