UP Board Result 2023 हाइलाइट्सः 10वीं में 89.78 तो 12वीं 75.52 प्रतिशत बच्चे हुए पास

1 minute read
102 views
Hindi Blog Covers (2)

इस साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। इस बार 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 10वीं के एग्जाम में 89.76 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि 12वीं में 75.52 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 

UP Board 2023 रिजल्ट आने के बाद बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि 100 साल के इतिहास में पहली बार यूपी बोर्ड ने इतनी जल्दी परिणाम जारी कर दिए है। इस बार छुट्टियों के दिन भी कॉपियां चेक की गईं। सिर्फ 14 दिनों में प्रदेश के 258 केंद्रों पर कुल 3.19 करोड़ कॉपियां चेक की गईं।

UP Board 12th Result 2023 हाइलाइट्स

पंजीकृत छात्रों की संख्या 27,68,180
शामिल हुए छात्रों की संख्या 25,71,002
पास हुए छात्रों की संख्या 19,41,717
पास प्रतिशत 75.52 प्रतिशत।

UP Board 10th Result 2023 हाइलाइट्स

पंजीकृत छात्रों की संख्या 31,16,487
शामिल हुए छात्रों की संख्या 28,63,621
पास हुए छात्रों की संख्या 25,65,176
पास प्रतिशत 89.76 प्रतिशत।

इस बार 10वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में रही बढ़त

पिछले वर्ष के परिणामों की तुलना में कक्षा 10वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.18 प्रतिशत से बढ़कर 89.78 प्रतिशत हो गया है, जबकि कक्षा 12वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत में इस वर्ष 85.33 प्रतिशत से 75.52 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

2022 में ऐसा रहा था यूपी बोर्ड का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 2022 की परीक्षा में 10वीं के लिए 27,81,654 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 25,25,007 कैंडिडेट ने एग्जाम दिया था। इसमें से 22,22,475 स्टूडेंट्स पास हो गए थे। 12वीं के एग्जाम के लिए 24,11,035 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 22,50,742 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। इसमें से 85.33 प्रतिशत लोग पास हुए थे। 

2021 में यह था प्रतिशत

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 31 जुलाई, 2021 को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। साल 2021 में 10वीं कक्षा में 99.52 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट 97.88 फीसदी रहा था।

UP Board 10th, 12th Result 2023 (Live Updates) – upboard.nic.in पर आ रहा है रिजल्ट, यहां से करे डाउनलोड

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert