CTET Ka Result Kab Aayega 2023: जानें कब जारी होगी CTET परीक्षा की आंसर-की, लगभग 29 लाख छात्रों का इंतज़ार होगा खत्म 

1 minute read
CTET Ka Result Kab Aayega 2023
CTET Ka Result Kab Aayega 2023

CTET Ka Result Kab Aayega 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की परीक्षा 20 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी।सीटीईटी एग्जाम के लिए करीब 29 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने पंजीकरण किया था। जिनमें लगभग 80 फीसदी स्टूडेंट्स ही इस परीक्षा में शामिल हुए थे। जो उम्मीदवार CTET परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उन उम्मीदवारों के पेपर-1 और पेपर-2 की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही Central Teacher Eligibility Test (ctet) की आधिकारिक वेबसाइट  ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। आंसर-की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा।  

CTET Ka Result Kab Aayega 2023?

CTET रिजल्ट्स जारी होने के बाद, आंसर-की पर मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद CBSE सीटेट द्वारा अंतिम आंसर-की और परिणाम जारी किया जाएगा। संभावना है कि CBSE बोर्ड सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक CTET Result 2023 को जारी कर सकता है। बता दें की बोर्ड की ओफिसिअल वेबसाइट पर अभी तक परीक्षा परिणाम रिजल्ट से संबंधित तिथि और समय की पुष्टि नहीं की गई है। उम्मीदवार CTET Answer Key और CTET Result 2023 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की ओफिसिअल वेबसाइट या हमारे CTET की हर अपडेट पर नजर बनाये रहे। आपको यहाँ CTET Result 2023 Direct Link परिणाम जारी होते ही मिलेगा। 

2023 सीटेट परीक्षा 20 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 15,01,719 उम्मीदवार ने पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) के लिए पंजीकरण किया, वहीं लगभग 14,02,184 उम्मीदवारों ने पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए आवेदन किया था। 

CTET Answer Key 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • चरण 1: स्टूडेंट्स CTET Answer key 2023 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। 
  • चरण 2: अब उम्मीदवार ‘CTET 2023 Provisional Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • चरण 3: अब होम पेज पर लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें। 
  • चरण 4: उम्मीदवार की सीटेट प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन सामने होगी, उसे चेक करें। 
  • चरण 5: स्टूडेंट्स आंसर-की डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

CTET Ka Result Kab Aayega 2023, ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*