CTET Syllabus 2024: जानिए CTET के पेपर-1 के सिलेबस की विस्तृत जानकारी

1 minute read
CTET Syllabus 2024

शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए हर वर्ष सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE) द्वारा CTET का आयोजन किया जाता है। CTET में बैठने वाले उम्मीदवारों के पास इसके सिलेबस की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। CTET के दो पेपर होते हैं, जिनके सिलेबस की जानकारी परीक्षा की तैयारी करने में आपकी मदद करेगी। इस अपडेट में आपको CTET Syllabus 2024 के अंतर्गत CTET के पेपर-1 के सिलेबस की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

परीक्षा का नामसेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET)
परीक्षा के आयोजनकर्ता सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE)
परीक्षा का मोडऑफलाइन
परीक्षा की घोषणा की तिथि3 नवंबर 2023 
परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि01 दिसंबर 2023
परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क भरने की अंतिम तिथि01 दिसंबर 2023
परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क भरने का समय23:59
परीक्षा के आयोजन की तिथि21 जनवरी 2024
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ctet.nic.in/ 

CTET से संबंधित विशेष जानकारी

CTET दिसंबर सत्र 2023 की परीक्षा के आयोजन की घोषणा CBSE द्वारा 3 नवंबर, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की गई थी। आवेदनकर्ताओं की संख्या की बढ़ोत्तरी के बाद से आवेदन के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जायेगा। यह परीक्षा एक ऑफलाइन मोड परीक्षा होगी। इस परीक्षा का निर्धारित समय 150 मिनट होता है तथा CTET को दो निर्धारित शिफ्ट में संपन्न किया जाता है।

CTET Paper 1 Syllabus 2024

CTET में बैठने वाले उम्मीदवार CTET Syllabus 2024 के माध्यम से CTET Paper 1 Syllabus 2024 की जानकारी को निम्नलिखित तालिका में देख सकते हैं;

सेक्शनप्रश्नों की संख्याअंकों की संख्या
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र3030
गणित3030
वातावरण का अध्ययन3030
भाषा I3030
भाषा II3030
कुल150150

सभी स्टेट बोर्ड 10th और 12th एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लीक करें।

CTET की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*