JEE Main Session 2 Exam Date 2024 : अप्रैल में इन तारीखों पर होंगे जेईई मेन 2024 सेशन 2 के एग्जाम, यहां देखें डिटेल

1 minute read
JEE Main Session 2 Exam Date 2024

JEE Main Session 2 Exam Date 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अप्रैल में जेईई मेन 2024 के सेशन 2 के एग्जाम आयोजित करेगी। जेईई मेन 2024 (JEE Main in Hindi) का दूसरा सत्र 4 से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा और एग्जाम के लिए सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। 

कैंडिडेट्स को बता दें कि परीक्षा शुरू होने में केवल 23 दिन बचे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कई शहरों (भारत के बाहर के शहरों सहित) के कई केंद्रों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) – 2024 सत्र 2 (अप्रैल 2024) आयोजित करेगी। 

एनटीए जेईई मेन 2024 दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है। शिफ्ट 1 का समय सुबह 9 बजे से दोपहर तक है, जबकि शिफ्ट 2 दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

एडमिट कार्ड से पहले जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप

जेईई एडमिट कार्ड और जेईई परीक्षा सिटी स्लिप दो अलग-अलग दस्तावेज हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना वह है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। कैंडिडेट्स पहले एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे और बाद में एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

JEE Main Session 2 Exam Date 2024

JEE Main April 2024 Exam Date इस प्रकार हैः

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)4 से 15 अप्रैल 2024 तक।
जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र 2024फरवरी 2024
जेईई मेन 2024 सेशन 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथिमार्च 2024
आवेदन सुधार प्रक्रिया मार्च 2024
परीक्षा केंद्रों की सूचनाअप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड रिलीज अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 प्रोविजनल आंसर की अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 फाइनल आंसर कीअप्रैल 2024
जेईई मेन रिजल्ट डेट 2024 अप्रैल 2024.

जेईई मेन 2024 परीक्षा का समय

जेईई मेन 2024 परीक्षा का समय इस प्रकार हैः

विषयपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
जेईई मेन 2024 परीक्षा समय9 बजे से 12 बजे तक3 से 6 बजे तक
परीक्षा केंद्र में प्रवेश7:30 बजे से 8:30 बजे तक2 बजे से 2:30 बजे तक
परीक्षक द्वारा निर्देश 8:30 बजे से 8:50 बजे तक2:30 बजे से 2:50 बजे तक
निर्देश पढ़ने के लिए लॉगिन 8:50 बजे2:50 बजे
एग्जाम शुरू का समयसुबह 9:00 बजेदोपहर 3:00 बजे।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Session 2 Exam Date 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*